जांजगीर चाँपा

पेंशन दिलाने के नाम पर महिलाओ से ठगी का मामला, शिकायत के बाद शिवरीनारायण पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार..

भुवनेश्वर बंजारे

जांजगीर – विधवा सहायता राशि दिलाने के नाम पर महिला से ठगी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को शिवरीनारायण पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार कांसा निवासी सहदेव प्रसाद कश्यप ने सलखन निवासी सुरेश भारद्वाज के खिलाफ शिवरीनारायण थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी। वह महिलाओं को विधवा सहायता राशि दिलाने का झांसा देकर विधवा महिलाओं के साथ 1,08,000 रूपए कि ठगी की घटना को अंजाम दिया है। इधर मामले में शिवरीनारायण पुलिस ने जांच की तो पता चला कि आरोपी द्वारा ठगी की घटना को अंजाम दिया गया है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक अशोक द्विवेदी, सउनि भुवनेश्वर राठौर, आरक्षक महेंद्र राज, डाकेश्वर राय, महिला आरक्षक सरिता लहरे का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
तालाब में मिली युवक की लाश, गणेश और विश्कर्मा विसर्जन के दौरान हादसे की आशंका, जांच में जुटी पुलिस पचपेड़ी:- तेज बारिश में आसमानी आफत का कहर! बिजली की चपेट में आए चार युवक, 9वीं के छात्र की मौत कोटा:- आकाशीय बिजली का कहर, 17 बकरा-बकरियों की दर्दनाक मौत! दो किसानों की मेहनत पर कुदरत ने बरपाया क... दवा समझकर कीटनाशक पीने से किसान की मौत... दो साल पहले जहरीली शराब से चली गई थी आंखों की रोशनी, जन्माष्टमी समारोह में भीड़ का फायदा उठाकर बुजुर्ग महिला की सोने की चेन पार...होटल ग्रैंड लोटस में भग... संदिग्ध बांग्लादेशी बताकर पकड़े गए 23 में 19 निकले भारतीय.. दस्तावेज सत्यापन के बाद डिटेंशन सेंटर से... 30 लाख की उधारी, तीन महीने का ब्याज और फिर खूनी खेल... शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा, सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल,