रतनपुर

सुने मकान में दिन दहाड़े चोरी करने वाले 02 नाबालिग पकड़ाए, चोरी के 65000 रुपए बरामद

जुगनू तंबोली

रतनपुर – प्रार्थिया फुलकुंवर ध्रुव पति स्व.सीता राम ध्रुव निवासी गांधीनगर रतनपुर ने दिनांक 09.06.2021 को सुबह थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 08.06.2021 की सुबह करीबन 10.00 बजे अपने घर में ताला लगाकर पेंशन का पता करने स्टेट बैंक रतनपुर गई थी जहां से करीबन 12.00 बजे घर लौटी तो अंदर जाने पर देखी कि घर का ताला टुटा हुआ था और अंदर कमरे में रखे संदुक का भी ताला टुटा था जिसमें रखे नगदी करीब 65000 रू और स्टेट बैंक का पास बुक कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है । प्रार्थिया के रिपोर्ट पर तत्काल अपराध पंजीबध्द किया गया। इस दौरान मुखबीर की सूचना पर 02 नाबालिगों से जो कि उसी मोहल्ले में निवासरत् है से पुछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किये। अपचारी बालको के बयान के आधार पर नगदी रकम 65000 रू एवं पासबुक जप्त किया गया है । इस कार्यवाही में थाना प्रभारी हरविन्दर सिंह , सउनि हेमंत सिंह , आरक्षक रामलाल सोनवानी , कृष्णा मार्को सक्रिय रहे ।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:-  बिलासपुर में फिर मौत बनकर दौड़ी कार, स्कूटी को उड़ाया, CCTV में कैद हुआ मौत का मंजर VIDEO मल्हार: घर का ताला तोड़कर हजारों की चोरी, CCTV में कैद हुआ चोर, पुलिस ने शुरू की तलाश रिटायर्ड व्याख्याता का सूना मकान बना चोरों का निशाना..ताला तोड़कर लाखों के जेवर और नकदी पर हाथ साफ, 50 साल से बसे 100 परिवारों पर बेघर होने का संकट... PM आवास वाले मकानों पर भी चला बेदखली का नोटिस बिलासपुर:- डीजल चोरी कांड में बड़ा खेल! रातभर थाने में रखने के बाद तीन आरोपी छोड़े, प्रेस नोट में बन... VIDEO:-बिलासपुर:- भारतमाला हाईवे पर बड़ा हादसा… अधूरे पुल से हवा में उड़ी कार, 30 फीट नीचे गिरी, चार... 15 दिन से अंधेरे में मल्हार... फूटा जनआक्रोश, बिजली दफ्तर का घेराव, 7 दिन का अल्टीमेटम, नहीं सुधरी व... करगी रोड स्टेशन पर मालगाड़ी के डिब्बे हुए बेपटरी...टला बड़ा हादसा, जेसीबी का बकेट बना हादसे की वजह? ज... कोटा: पिकनिक बनी मौत का सफर... औरापानी जलाशय में दोस्तों के सामने डूबा 32 वर्षीय युवक, खुशियां पलभर ... VIDEO:-बिलासपुर: बाल संप्रेक्षण गृह में सुरक्षा गार्ड की हत्या, 4 नाबालिग बंदियों पर आरोप; वारदात के...