बिलासपुर

अज्ञात कारणों से युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या..परिजनों ने शव वाहन सेवा पर उठाए सवाल,

रमेश राजपूत

बिलासपुर तोरवा थाना क्षेत्र के हेमूनगर में एक 27 वर्षीय युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान संदीप रजक 27 वर्ष पिता सुरेश रजक, निवासी हेमूनगर के रूप में हुई है। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, घटना गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे की है। संदीप रजक ने अपने घर के भीतर अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सिम्स भेजा गया। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि युवक ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसकी जांच की जा रही है। परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

इधर, सिम्स अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान परिजनों ने संचालित निःशुल्क शव वाहन सेवा मुक्तांजली को लेकर नाराजगी जताई। परिजनों का आरोप है कि उन्होंने शव वाहन के लिए निर्धारित टोल फ्री नंबर पर कॉल किया था, लेकिन करीब तीन घंटे तक कोई जवाब या वाहन उपलब्ध नहीं कराया गया। मजबूरी में उन्हें निजी वाहन किराए पर लेकर शव को घर ले जाना पड़ा। परिजनों ने मांग की है कि सरकार की ओर से संचालित निःशुल्क शव वाहन सेवा को अधिक प्रभावी बनाया जाए, ताकि दुख की घड़ी में लोगों को अतिरिक्त आर्थिक और मानसिक परेशानी का सामना न करना पड़े। वहीं, पुलिस ने आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी होने की बात कही है।

error: Content is protected !!
Letest
दवा समझकर कीटनाशक पीने से किसान की मौत... दो साल पहले जहरीली शराब से चली गई थी आंखों की रोशनी, जन्माष्टमी समारोह में भीड़ का फायदा उठाकर बुजुर्ग महिला की सोने की चेन पार...होटल ग्रैंड लोटस में भग... संदिग्ध बांग्लादेशी बताकर पकड़े गए 23 में 19 निकले भारतीय.. दस्तावेज सत्यापन के बाद डिटेंशन सेंटर से... 30 लाख की उधारी, तीन महीने का ब्याज और फिर खूनी खेल... शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा, सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया...