जांजगीर चाँपा

NH-49 पर लूटपाट का पर्दाफाश, पुलिस का बड़ा एक्शन, दो लुटेरे गिरफ्तार; हथियार, मोबाइल, नकदी और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – जिले की सारागांव पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग-49 पर राहगीरों से लूट की सनसनीखेज वारदात का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन, नकदी, वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और धारदार चाकू बरामद किया है। मामले में एक विधि से संघर्षरत बालक की भी संलिप्तता सामने आई है।पुलिस के अनुसार, प्रार्थी अशोक लाठिया, निवासी खोखरा, अपने साथी के साथ 16 जुलाई को बढ़ई का काम करने सारागांव आया था। शाम को काम खत्म होने के बाद दोनों अपनी मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। रास्ते में एनएच-49 स्थित अंजली फ्यूल्स पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने के दौरान कुछ युवक उन्हें घूरते हुए वहां से निकल गए।पेट्रोल पंप से करीब 100 मीटर आगे रात लगभग 7 से 8 बजे के बीच बिना नंबर की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार युवकों ने दोनों को रोक लिया। आरोपियों ने चाकू जैसे धारदार हथियार से हमला कर उन्हें घायल कर दिया और उनके पास रखे दो मोबाइल फोन तथा 5 हजार रुपये नकद लूटकर फरार हो गए। लूटी गई संपत्ति की कुल कीमत लगभग 25 हजार रुपये बताई गई है।घटना की सूचना मिलते ही थाना सारागांव में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन एवं थाना प्रभारी राकेश कुमार सूर्यवंशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी महेन्द्र कुमार धारिया निवासी डेरागढ़, थाना बाराद्वार, जिला सक्ती को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया।आरोपी के मेमोरेंडम के आधार पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और लूटा गया एक मोबाइल फोन बरामद किया। वहीं दूसरे आरोपी सूर्यकांत बरेठ के कब्जे से 2 हजार रुपये नकद बरामद किए गए। मामले में शामिल एक विधि से संघर्षरत बालक के पास से घटना में प्रयुक्त एक्सट्रीम मोटरसाइकिल, चाकू तथा एक अन्य मोबाइल फोन भी जब्त किया गया।पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है, जबकि विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध किशोर न्याय अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सूर्यवंशी एवं थाना सारागांव की पूरी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
दवा समझकर कीटनाशक पीने से किसान की मौत... दो साल पहले जहरीली शराब से चली गई थी आंखों की रोशनी, जन्माष्टमी समारोह में भीड़ का फायदा उठाकर बुजुर्ग महिला की सोने की चेन पार...होटल ग्रैंड लोटस में भग... संदिग्ध बांग्लादेशी बताकर पकड़े गए 23 में 19 निकले भारतीय.. दस्तावेज सत्यापन के बाद डिटेंशन सेंटर से... 30 लाख की उधारी, तीन महीने का ब्याज और फिर खूनी खेल... शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा, सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया...