बिलासपुर

रौशन सिंह बने भाजयुमो मुंगेली जिला सह-प्रभारी….युवा नेतृत्व को अवसर देकर आगे बढ़ा रही भाजपा,

उदय सिंह

बिलासपुर – भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ ने संगठन को सशक्त बनाने की दिशा में प्रदेश में महत्वपूर्ण कदम उठाये है,इसी के तहत बिलासपुर के युवा नेता रौशन सिंह को भाजयुमो मुंगेली जिला का सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है. संगठन में लंबे समय से सक्रियता,निष्ठा और अनुशासित कार्य शैली के चलते मिली इस जिम्मेदारी से युवाओं में उत्साह का माहौल है। प्रदेश की टीम में किसी भी युवा कार्यकर्ता के लिए ऐसी जिम्मेदारी मिलना बड़ी उपलब्धि मानी जाती है. यह नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब संगठन जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले युवा नेतृत्व को आगे लाने की नीति पर कार्य कर रहा है. रौशन सिंह लंबे समय से भाजपा और भाजयुमो के कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं. चुनावी अभियानों से लेकर संगठनात्मक गतिविधियों, सामाजिक से लेकर धार्मिक कार्यों सहित हर मोर्चे पर जिम्मेदारी के साथ कार्य किया है. वे विधायक अमर अग्रवाल के करीबी समर्थकों में गिने जाते हैं।

धार्मिक,सामाजिक, राजनीतिक कार्यक्रमों में सक्रियता के कारण हर वर्ग के लोग उन्हें पसंद करते हैं. इससे उनकी पहचान एक ऐसे कार्यकर्ता के रूप में बनी है जो राजनीति को समाजसेवा से जोड़कर देखा है। भाजयुमो जिला सह प्रभारी की नियुक्ति से यह स्पष्ट संदेश गया है कि भाजपा युवाओं को केवल मंच ही नहीं बल्कि जिम्मेदारी भी सौंप रही है. राजनीतिक जानकारों का मानना है कि रौशन सिंह की यह भूमिका मुंगेली सहित पूरे बिलासपुर संभाग में संगठन को नहीं ऊर्जा देगी.

युवाओं के बीच मजबूत पकड़

रौशन सिंह की सबसे बड़ी ताकत युवाओं के बीच उनकी स्वीकारता है। शिक्षा,रोजगार, खेल,धार्मिक,सामाजिक विषयों पर उनकी सक्रियता, मिलनसारिता उन्हें आम युवाओं से जोड़ती है। पार्टी के कई अभियान में उन्होंने नेतृत्वकारी भूमिका निभाई है जिससे संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिली है.

शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार

रौशन सिंह ने अपनी नियुक्ति पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, नगर विधायक अमर अग्रवाल,भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेतृत्व के विश्वास पर खरा उतरते हुए युवाओं के बीच पार्टी की विचारधारा और सरकार की रीती नीतियों को मजबूती से पहुंचाने का काम करेंगे।

error: Content is protected !!
Letest
रौशन सिंह बने भाजयुमो मुंगेली जिला सह-प्रभारी....युवा नेतृत्व को अवसर देकर आगे बढ़ा रही भाजपा, प्रमोद अग्रवाल ने संभाली रोटरी ई-क्लब की कमान, रौनक साव बने सचिव....रोटरी ई-क्लब के 9वें इंस्टॉलेशन ... सरकंडा: किराना दुकान का दरवाजा उखाड़कर 2.50 लाख नकदी समेत 3 लाख से अधिक की चोरी, जमीन विवाद में पति पत्नी की निर्मम हत्या.. शव जलाकर सबूत मिटाने की कोशिश, ब्लाइंड डबल मर्डर का हुआ ख... भारी बारिश के अलर्ट पर बिलासपुर में हाई अलर्ट... कलेक्टर ने जारी किए सख्त निर्देश बिलासपुर में एलएलबी छात्र ने की आत्महत्या, कमरे से मिला सुसाइड नोट, मोबाइल और कॉल डिटेल खंगाल रही पु... VIDEO:- रतनपुर NH बाईपास पर बड़ा हादसा.. अनियंत्रित ट्रेलर पलटा, सफाई कर रही महिला की दबकर मौत,मेंटे... NH-49 पर लूटपाट का पर्दाफाश, पुलिस का बड़ा एक्शन, दो लुटेरे गिरफ्तार; हथियार, मोबाइल, नकदी और वारदात... मल्हार:- भारी बारिश से ग्राम कटहा में बाढ़ का कहर, लीलागर नदी उफान पर; घरों में घुसा पानी, राहत के इ... अज्ञात कारणों से युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या..परिजनों ने शव वाहन सेवा पर उठाए सवाल,