राष्ट्रिय

हैदराबाद के बहुचर्चित रेप कांड में पकड़े गए चारों अभियुक्तों की पुलिस एनकाउंटर में मौत हो गई है….

रमेश राजपूत

बिलासपुर- हैदराबाद रेप एवं हत्याकांड के संदिग्ध आरोपियों की एक पुलिस एनकाउंटर में मौत की खबर से पूरे देश में आरोपियों को ऐसी ही सजा मिलने की चर्चा हो रही है, जिसके लिए सभी हैदराबाद पुलिस का आभार भी व्यक्त कर रहे है। एनकाउंटर हैदराबाद से 50 किलोमीटर दूर महबूब नगर ज़िले के चटनपल्ली गाँव में हुआ। जहाँ शुक्रवार तड़के तीन बजे चारों संदिग्ध लोगों की एक मुठभेड़ में मौत हो गई। गुरूवार रात को पुलिस चारों अभियुक्तों को उस जगह ले गई जहाँ महिला डॉक्टर का जला हुआ शव बरामद किया गया था।

वहाँ घटना का दृश्य रीक्रिएट करते वक़्त अभियुक्तों ने पुलिस पर हमला करने की कोशिश की जिसके बाद उन्हें मार गिराया गया। 28 नवंबर को हैदराबाद में एक टोल प्लाज़ा के पास 26 साल की एक डॉक्टर का जला हुआ शव बरामद हुआ था. जांच में पता चला कि महिला के साथ रेप हुआ था और बाद में हत्या करने के बाद जला दिया था, घटना के बाद संदिग्धों को गिरफ़्तार कर 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।

पूरा देश हुआ था शर्मसार

हैदराबाद के इस बहुचर्चित मामले को लेकर पूरे देश मे दुष्कर्मियों को मौत की सजा देने की आवाज उठाई जा रही थी, क्योंकि दोषियों ने सारी हदें पार कर इस दुष्कृत्य को अंजाम दिया था, पूरे देश मे लोगो के भीतर आक्रोश पल रहा था, लोग अदालती कार्यवाही और जांच के नाम पर ऐसे अपराधियों को कम सजा मिलने का विरोध कर रहे थे, शायद यह सजा पीड़िता को न्याय तो नही दिला पाई लेकिन दुसरो के लिए सबक जरूर दे गई।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी