मल्हार

संकल्प यात्रा पहुँची मल्हार, हुआ आतिशी स्वागत….गांधी जी की विचार धारा जन जन का सपना

मल्हार – राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वी जयंती पर 2 से 31 अक्टूबर तक भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर जिले के धार्मिक नगरी मल्हार में भी आज संकल्प यात्रा निकाली गई जिसमें क्षेत्र के हजारों लोग शामिल हुए। गांधी संकल्प यात्रा के नगर पहुँचते ही नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में भाजपा नेताओं का आतिशी स्वागत किया गया, पद यात्रा की अगुवाई बिलासपुर सांसद अरुण साव, मस्तूरी विधायक डॉ कृष्णमूर्ति बाँधी, जिला महामंत्री घनश्याम कौशिक ने की। पदयात्रा बस स्टेंड से शुरू होकर नगर के विभिन्न गलियों में घूमते हुए ढबहापारा पहुची जहाँ सभा के रूप में तब्दील हो गई।

इस दौरान सांसद साव ने कहा कि महात्मा गांधी के विचार आज भी प्रासंगिक है मोदी जी के आने के बाद ही उनके विचार और संकल्प को जन जन तक पहुँचाया जा रहा है। चाहे राम राज्य का सपना हो या स्वच्छ भारत का, गांधी के विचार और संकल्प को पूरा करने भाजपा सरकार संकल्पित है,गांधी जी ने जो अहिँसा का संदेश दिया वह भारत के लिये वरदान साबित हुआ है। पदयात्रा के दौरान श्री साव ने बड़े बुजुर्गों को माला पहनाकर आशीर्वाद लिया और रास्ते से गुजर रही महिला सफाई कर्मियों को पुष्प गुच्छ देकर सम्मान देकर हालचाल पूछा।
‌डॉ बाँधी ने कहा कि महात्मा गाँधी के सोच को अंतिम व्यक्ति तक पहुचाने हम प्रतिबद्ध है गांधी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके विचार आज भी प्रासंगिक है ‌संकल्प यात्रा प्रभारी घनश्याम कौशिक ने पदयात्रा के मूल उद्देश्य और भाजपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाया।

वही ‌नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने कहा कि गांधी जी के विचार हमारे धरोहर है उनको बचाकर रखना हमारा कर्तव्य है उन्होंने कहा कि मल्हार में 10 साल के कार्यकाल में अभूतपूर्व काम हुए है यह सब भाजपा सरकार की ही देन है यहां हमने अंतिम व्यक्ति तक योजनाओ को पहुँचाकर लोगो को लाभ दिलाया। नगर पंचायत अध्यक्ष की मांग को स्वीकारते हुए ढबहा पारा में सांस्कृतिक भवन के लिए सांसद साव तथा डॉ बाँधी ने 5- 5 लाख रु देने की घोषणा की। ‌सभा के बाद पदयात्रा माँ डिंडीनेश्वरी मंदिर पहुची जहाँ पूजा पाठ के बाद यात्रा का समापन हुआ। कार्यक्रम का संचालन युवा मोर्चा के राजकुमार वर्मा किया। ‌इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं में पूरन गुप्ता,युगल साहू,महेंद्र पटेल,राजकुमार साहू,धर्मेंद्र कोसले,राकेश गुप्ता,रामनारायण कश्यप,द्वारिका टण्डन, मिलु राम कैवर्त,छेदु कैवर्त,अरविंद साहू,शमशेर सिंह, श्रवण कैवर्त,अवध प्रजापति,छोटेलाल पाटले,राजेश पाटले,तिलोकि साहू,लाला पांडेय,धर्मेंद्र सिंह, विजय निर्मलकर,बसंत यादव,गज्जू यादव,रवि धीवर,बलराम सिंह, शिव श्रीवास,विनोद वर्मा,राकेश सिंह,जागेश्वर शर्मा सहित भाजपा मंडल मल्हार के सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

error: Content is protected !!
Letest
एसएसपी का प्रशासनिक एक्शन...कई थाना प्रभारियों समेत 16 पुलिसकर्मी इधर से उधर, पचपेड़ी:- रथयात्रा मेले में युवक पर चाकू से हमला...चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज रौशन सिंह बने भाजयुमो मुंगेली जिला सह-प्रभारी....युवा नेतृत्व को अवसर देकर आगे बढ़ा रही भाजपा, प्रमोद अग्रवाल ने संभाली रोटरी ई-क्लब की कमान, रौनक साव बने सचिव....रोटरी ई-क्लब के 9वें इंस्टॉलेशन ... सरकंडा: किराना दुकान का दरवाजा उखाड़कर 2.50 लाख नकदी समेत 3 लाख से अधिक की चोरी, जमीन विवाद में पति पत्नी की निर्मम हत्या.. शव जलाकर सबूत मिटाने की कोशिश, ब्लाइंड डबल मर्डर का हुआ ख... भारी बारिश के अलर्ट पर बिलासपुर में हाई अलर्ट... कलेक्टर ने जारी किए सख्त निर्देश बिलासपुर में एलएलबी छात्र ने की आत्महत्या, कमरे से मिला सुसाइड नोट, मोबाइल और कॉल डिटेल खंगाल रही पु... VIDEO:- रतनपुर NH बाईपास पर बड़ा हादसा.. अनियंत्रित ट्रेलर पलटा, सफाई कर रही महिला की दबकर मौत,मेंटे... NH-49 पर लूटपाट का पर्दाफाश, पुलिस का बड़ा एक्शन, दो लुटेरे गिरफ्तार; हथियार, मोबाइल, नकदी और वारदात...