मुंगेली

खेत में गांजे की पैदावार, पीने की लत ने बना दिया सौदागर…..चने के खेत में कर रहा था गांजे की खेती

डेस्क

मुंगेली- चने के पौधों के साथ गांजे की खेती करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ा है, जिसके खेत मे दबिश देकर 2 से 3 फिट के लगभग 85 पौधों को बरामद किया गया है, दअरसल यह मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के भटगांव का है,

जहाँ गांव के ही बिसाहू साहू जो कि गांजा पीने का आदि था, पीने की इसी आदत की वजह से गांजे की खेती करने लग गया और लंबे समय से गांजे का अवैध कारोबार भी कर रहा था। सिटी कोतवाली पुलिस को इस सम्बंध में मुखबिर से सूचना मिली थी,

जिसके बाद जिले के एसपी के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में टीआई ने प्लान बनाकर भटगांव गांव में दबिश दी, जहाँ आरोपी बिसाहू साहू खेत में चने की फसल के आड़ में बड़े पैमाने पर गांजे की खेती कर रहा था,

फ़िलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अपनी आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत... VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो... पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच,