रतनपुर

छत गिरने की घटना के एक साल बाद स्वीकृत हुई राशि, पुराने भवन को किया गया जमीदोज…भूमिपूजन कर शुरू हुई प्रक्रिया

जुगनू तंबोली

रतनपुर – शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला करैहापारा स्कूल भवन वर्षो से जर्जर हालत में था, जहाँ विगत शिक्षा सत्र में भी पढ़ाई जारी थी, और इस दौरान एक हादसा भी हुआ था, जिसमें जर्जर छत का प्लास्टर बच्चों के ऊपर गिरा था और बच्चें घायल हुए थे, घटना के पूर्व और उसके बाद भी शासन और विभाग को भवन की स्थिति से अवगत कराया गया था, लेकिन सरकार विभाग में फाइल कुछ ज्यादा ही कम रफ्तार से चलती है, फिर भी देर आये दुरुस्त आये वाली कहावत के अनुसार अब कही जाकर शासन से नवीन भवन के लिए राशि स्वीकृत हुई है।

जिसके बाद रविवार को स्थानीय जनप्रतिनिधियोंपार्षद हकीम मोहम्मद, प्रेमांशु तिवारी, रमेश सूर्या, खुशाल अनुरागी, पार्षद पति संतोष प्रजापति द्वारा भूमि पूजन किया गया। गौरतलब है कि 19 लाख की लागत से नए भवन का निर्माण किया जाएगा, जहाँ क्षेत्र के बच्चों को नए भवन में अध्ययन की सुविधा मिलेगी।

error: Content is protected !!
Letest
3,100 का दावा, लेकिन किसानों की सहायता 917 से घटकर 659! MSP बढ़ोतरी का लाभ कहां गया?...विजय केशरवानी... रोजी-रोटी कमाकर घर लौट रहे गरीब दंपति पर काल बनकर आया तेज रफ्तार ऑटो, टक्कर से पत्नी की मौत, परिवार ... रतनपुर:- घूमने निकले 10 युवाओं की कार ट्रेलर में घुसी, युवती की मौत, 2 गंभीर, 8 घायल, झपकी ने छीन ली... बिलासपुर:- 10 करोड़ की जमीन, आदिवासी के हक पर सवाल! नगर निगम के अपर आयुक्त खजांची कुमार की भूमिका घे... शादी की बात पर विवाद के बाद युवक ने लगाई आग...मौत के 10 माह बाद प्रेमिका गिरफ्तार, आत्महत्या के लिए ... बिल्हा:- चेक में काट-छांट कर 3.38 लाख का फर्जीवाड़ा... बिल्हा सहकारी बैंक के कर्मचारी और समिति पदाधि... सुप्रीम कोर्ट से राहत...सरकंडा NDPS मामले की सुनवाई पर लगी रोक...रानी सिंह की याचिका पर सुप्रीम कोर्... ढेंका बाईपास मोड़ में दर्दनाक हादसा...मल्हार से बिलासपुर आ रहे तीन युवकों को ट्रेलर ने मारी टक्कर, 2... रतनपुर:- सुबह की सैर बनी जिंदगी की आखिरी सैर! तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ग्रामीण को कुचला, मौके पर ही... करैत के खतरनाक पलटवार से सर्पमित्र सूरज प्रधान घायल, तीसरी बार जहरीले सांप ने डसा, सांप को लेकर खुद ...