रायगढ़

रायगढ़: सुनसान घर में मां-बेटी की खून से लथपथ लाश… 10 माह की मासूम की भी बेरहमी से हत्या, दोहरे हत्याकांड से दहला क्षेत्र

रमेश राजपूत

रायगढ़ – जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम छापरपानी में एक दिल दहला देने वाले दोहरे हत्याकांड ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। गांव के बाहर स्थित सुनसान बोर घर में रह रही 35 वर्षीय महिला और उसकी 10 माह की मासूम बेटी की खून से लथपथ हालत में लाश मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मृतका बरत कुमारी अपने पति की मौत के बाद मानसिक रूप से अस्वस्थ रहती थी और मायके में रह रही थी। वह अक्सर गांव में इधर-उधर घूमती थी तथा पिछले कुछ समय से गांव के प्रहलाद बेहरा के खेत स्थित बोर मकान में आश्रय लेकर रह रही थी। 16 जुलाई की सुबह उसकी मौसेरी बहन बुधियारो नागवंशी को ग्रामीण ने सूचना दी कि बरत कुमारी गंभीर रूप से घायल पड़ी है। मौके पर पहुंचने पर महिला के सिर और चेहरे पर किसी भारी वस्तु से किए गए हमले के निशान मिले, जबकि पास में सो रही उसकी 10 माह की बेटी परी भी गंभीर रूप से घायल अवस्था में मृत मिली। सूचना मिलते ही एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी और लैलूंगा पुलिस एफएसएल व डॉग स्क्वॉड की टीम के साथ घटनास्थल पहुंची। वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाए गए और अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत हत्या का अपराध दर्ज किया गया।मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह स्वयं घटनास्थल और थाना पहुंचे। उन्होंने जांच की समीक्षा कर पुलिस टीम को सभी पहलुओं पर गहन जांच करने तथा वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जल्द आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इस दोहरे हत्याकांड से पूरे क्षेत्र में दहशत और शोक का माहौल है।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी