बिलासपुर

दो भाइयों के बीच लड़ाई छुड़ाने वाले पड़ोसी को एक भाई ने गोदा चाकू….जानलेवा हमले से हालत गंभीर

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले के कोनी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लोफंदी में बीती शाम दुर्गा विसर्जन के बाद लौटे पड़ोस में 2 भाईयो के बीच चल रहे झगड़े को सुलझाने वाले पड़ोसी को ही एक भाई ने तू कौन होता है लड़ाई छुड़ाने वाला बोलते हुए चाकू के वार से गोद दिया है, जिससे घायल पड़ोसी के पेट, सीने में गहरे जख्म आये है वही उसे रोकने की कोशिश करने वाला एक और पड़ोसी घायल हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार बीती शाम ग्राम लोफंदी में शोभा राम पटेल अपने भाई परमेश्वर पटेल और संतोष पटेल से बिजली कटने की बात को लेकर विवाद कर रहा था, तभी परमेश्वर पटेल की पत्नी बचाव बचाव चिल्लाई इस पर पड़ोसी ओम प्रकाश केंवट मोहल्ले के अन्य लोगो के साथ वहाँ पहुँचा और विवाद शांत करा लौट गया, इसके बाद भयभीत एक भाई संतोष पटेल ने डायल 112 को भी बुला लिया जिन्होंने मौके पर पहुँचकर सभी को समझाईश दी और लौट गए। इसके बाद रात करीबन 9:30 बजे पड़ोसी ओम प्रकाश गुटखा खाने दुकान की ओर गया था,

जहाँ आक्रोशित शोभाराम पटेल पहुँचा और तू कौन होता है लड़ाई छुड़ाने वाला बोलकर गाली गलौच देते हुए अपने पास रखे धारदार हथियार से ओम प्रकाश के पेट और सीने में जानलेवा हमला कर दिया जिससे ओम प्रकाश की अतड़िया बाहर आ गई और वह वही गिर गया तब तक घायल ओम प्रकाश का छोटा भाई भी मौके पर पहुँचा और शोभाराम को रोकने की कोशिश करने लगा जिस पर भी आरोपी शोभाराम ने हमला कर दिया और वहाँ से भाग निकला। आनन फानन में ग्रामीणों की मदद से घायल को सिम्स हॉस्पिटल लाया गया जहाँ उसका उपचार जारी है। मामले में घायल ओम प्रकाश के भाई उमाशंकर केंवट की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी शोभाराम पटेल के खिलाफ धारा 294,307,323,506 आईपीसी के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी