छत्तीसगढ़

उसे था एक्टिवा चलाने का इस कदर जुनून, कि लड़कों की तरह हुलिया बनाकर किया करती थी सिर्फ एक्टिवा चोरी

उदय सिंह

अपना शौक पूरा करने वह बन गई शातिर चोर और पुलिस को धोखा देने के लिए लड़कों का हुलिया बना कर करने लगी चोरी। यह बात हैरान करने वाली हो सकती है लेकिन है बिल्कुल सच। कोरबा पुलिस ने एक ऐसे एक्टिवा चोर को गिरफ्तार किया है जो है तो लड़की, मगर चोरी करने के लिए वह न सिर्फ लड़कों जैसा हुलिया धारण कर लेती थी बल्कि आवाज बदलकर लड़कों की ही तरह बात भी करती थी। ऐसा वह पुलिस को झांसा देने के लिए कर रही थी लेकिन उसकी यही खासियत उसकी पहचान बन गई। पुलिस को भी मुखबिर से सूचना मिली कि शहर में कोई लड़की, लड़कों की वेशभूषा धारण कर वाहनों की चोरी कर रही है। पुलिस को शातिर चोर की तलाश थी कि तभी लड़कों के हुलिया में एक एक्टिवा में जाती युवती धर दबोची गई । पुलिस ने उससे कागजात मांगे तो वह कोई कागजात नहीं पेश कर पाई। पता चला कि अपना शौक पूरा करने के लिए आरोपी युवती वाहनों की चोरी करती थी। उसकी खासियत यह थी कि वह होंडा शाइन की चाबी से एक्टिवा खोल लेती थी। फिर एक्टिवा का नंबर प्लेट बदलकर उसे चलाया करती थी। युवती जिस एक्टिवा के साथ ही पकड़ी गई थी उस पर भी पुलिस को किसी पिकअप वाहन का नंबर मिला । हैरान करने वाले मामले में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं । ऐसा शायद ही कभी हुआ है कि कोई लड़की लड़कों की तरह हुलिया बना कर वाहनों की चोरी करें और वह भी केवल एक्टिवा चलाने का शौक पूरा करने। पूछताछ में युवती ने काफी खुलासे किए हैं और उसके पास चोरी की दो एक्टिवा भी पुलिस ने बरामद कर लिए हैं। सिटी कोतवाली पुलिस ने चोरी के आरोप में पुरुषों की तरह वेशभूषा धारण करने वाली युवती को जेल भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी