जांजगीर चाँपा

बड़ी मात्रा में गांजे की खेप बरामद, चेकिंग के दौरान पुलिस को मिली सफलता….ओडिशा से लाया जा रहा था गांजा

जांजगीर चाँपा देवेंद्र निराला

जांजगीर चांपा- जिले के पामगढ़ पुलिस ने एक बार फिर से गांजे की एक बड़ी खेप पकड़ी है. बता दें कि पुलिस को ये बड़ी कामयाबी औचक वाहन चेकिंग के दौरान मिली है. इस दौरान जब ओडिशा की ओर से आने वाली गाड़ियों की जांच की जा रही थी, तब एक संदिग्ध स्कॉर्पियो वहां से गांजा लेकर जा रहा था. इस दौरान पुलिस को शंका होने पर गाड़ी को रोकने का प्रयास किया गया। लेकिन वाहन चालक ने चैकिंग पॉइंट पर गाड़ी ना रोक फरार होने की कोशिश की गई। जिसके बाद चेकिंग अभियान में लगे पुलिस कर्मियों ने संदिग्ध स्कॉर्पियो का पीछा किया। तब काफी मशक्कत के बाद उक्त वाहन को ओवर टेक कर रोका गया।

जब स्थानीय पुलिस ने रोककर तलाशी ली गई, जिसमें से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ. पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान करीब 222 किलो गांजा बरामद किया है. गांजे को प्लास्टिक की बोरियों में भरकर ला रहे थे. इस दौरान पामगढ़ पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि गांजे की तस्करी कर ओडिशा से बिलासपुर की तरफ लाया जा रहा था. बहरहाल, गांजे की तस्करी करने के आरोप में पुलिस ने स्कॉर्पियो वाहन में बैठे 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. जिसमें अनूपपुर निवासी अजय सिंह और शहडोल निवासी शाहबाज अहमद शेख शामिल थे,बताया जा रहा है कि दोनों ही युवक गांजे को खपाने की फिराक में बिलासपुर की ओर जा रहे जिन्हें पकड़ने में पामगढ़ पुलिस ने बड़ी सफलता है. पुलिस के मुताबिक जब्त किए गए गांजे की कीमत करीब 13 लाख 32 हजार रुपए है.

हर राज्यो में नंबर प्लेट बदल करते है तस्करी..

पामगढ़ पुलिस के हत्थे चढ़े गांजा तस्करों ने गांजे की तस्करी के लिए जिस स्कॉर्पियो का उपयोग किया था। उसमें स्थानीय पुलिस को जाच के दौरान कई अन्य राज्यो के नंबर प्लेट मिले है। जिससे यह साफ है। कि वह अन्य राज्यो से नबर प्लेट बदल गांजे की तस्करी बड़ी आसानी से कर लेते है।

error: Content is protected !!
Letest
दवा समझकर कीटनाशक पीने से किसान की मौत... दो साल पहले जहरीली शराब से चली गई थी आंखों की रोशनी, जन्माष्टमी समारोह में भीड़ का फायदा उठाकर बुजुर्ग महिला की सोने की चेन पार...होटल ग्रैंड लोटस में भग... संदिग्ध बांग्लादेशी बताकर पकड़े गए 23 में 19 निकले भारतीय.. दस्तावेज सत्यापन के बाद डिटेंशन सेंटर से... 30 लाख की उधारी, तीन महीने का ब्याज और फिर खूनी खेल... शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा, सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया...