बिलासपुर

बिलासपुर के दुर्गा पंडाल में चेन स्नैचिंग! आरती के बीच महिला के गले से डेढ़ तोले का सोने की चेन पार,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – न्यायधानी बिलासपुर में दुर्गा पूजा पंडाल में आरती के दौरान महिला के गले से सोने की चेन चोरी होने का मामला सामने आया है। तेलीपारा रोड स्थित श्री शहीद चंद्रशेखर आजाद दुर्गा उत्सव समिति के पंडाल में आरती के दौरान अज्ञात व्यक्ति ने महिला के गले से करीब 14 ग्राम वजन की सोने की चेन पार कर दी। चोरी गई चेन की कीमत लगभग 60 हजार रुपये बताई गई है। घटना के बाद समिति के सदस्यों में हड़कंप मच गया। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

आरती के दौरान हुई वारदात

पुलिस के अनुसार, तेलीपारा निवासी सौर्य कश्यप श्री शहीद चंद्रशेखर आजाद दुर्गा उत्सव समिति के सदस्य हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 18 अक्टूबर 2026 की रात करीब 8:30 बजे दुर्गा पंडाल में आरती हो रही थी। इस दौरान उनकी मां श्वेता कश्यप भी आरती में शामिल होने पहुंची थीं। आरती के दौरान भीड़ का फायदा उठाकर किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके गले में पहनी सोने की चेन चोरी कर ली।

सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध महिलाएं

घटना के बाद जब सोने की चेन गायब होने का पता चला, तो समिति के सदस्यों ने पंडाल में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच की। शिकायतकर्ता के मुताबिक, फुटेज में कुछ संदिग्ध महिलाएं दिखाई दे रही हैं। उन्हें आशंका है कि इन्हीं महिलाओं में से किसी ने चेन चोरी की होगी। हालांकि, चोरी में उनकी संलिप्तता की अभी पुष्टि नहीं हुई है।

पुलिस ने दर्ज किया अपराध

मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है। अब जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि वारदात को किसने अंजाम दिया।

error: Content is protected !!
Letest
दाधापारा रेलवे फाटक के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, सड़क किनारे मिला शव सेक्टर-डी शराब भट्ठी के पास से कार गायब...चोरी की घटना ने खड़े किए कई सवाल, जिले में अवैध कबाड़ कारो... पैतृक जमीन पर कब्जे की कोशिश!...तिफरा में जमीन विवाद ने पकड़ा तूल, रामा वर्ल्ड के भागीदार संजय अग्रव... बिलासपुर:- तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर... जेसीबी ऑपरेटर मामा की मौत, भांजा गंभीर... कोटा:- पहले शादी का झांसा, फिर दुष्कर्म और 5 लाख की ठगी! पुलिस ने फरार आरोपी को दबोचा मल्हार के विकास का खुलेगा रास्ता! 50 फीट चौड़ी सड़क बनाने प्रशासन ने मांगा नागरिकों का सहयोग.. प्रशा... एसईसीएल संपदा कैंपस में महिला से चेन स्नैचिंग....रास्ता पूछने के बहाने आया स्कूटी सवार, दो तोले की स... VIDEO:- श्मशान घाट में अघोरी की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल…तंत्र क्रिया के आरोप से मचा हड़कंप, ... बिलासपुर:- पचपेड़ी में रिश्तों का कत्ल! बाहर जाने से रोकती थी दादी, गुस्से में पोते ने लकड़ी के खुरे... जमीन गिरवी रखने के नाम पर धोखाधड़ी, डेढ़ लाख लेकर मुख्तियारनामा बनवाया और दूसरे को बेच दी एक एकड़ जम...