बिलासपुर

केंद्रीय गृह मंत्रालय का रिमाइंडर, संज्ञेय अपराध पर शून्य में करे अपराध दर्ज……वरना अधिकारी पर होगी दंडात्मक कार्रवाई

डेस्क

नई दिल्ली- केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सभी राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों को निर्देश जारी किए हैं कि वे यह सुनिश्चित करें कि, संज्ञेय अपराध की सूचना पर अपराध दर्ज किए जाएँ, जबकि उसमें यौन अपराध की सूचना हो तो शून्य पर अपराध क़ायम किए जाए। ऐसा नहीं किया पाए जाने पर अधिकारी के विरुद्ध कार्यवाही होगी। केंद्रीय गृह मंत्रालय का यह पत्र हालिया कई मामलों की उन शिकायतों के बाद बतौर रिमाइंडर जारी हुआ है जहां अपराध की सूचना दी गई लेकिन पुलिस ने सूचना पर ध्यान नहीं दिया, जिसके परिणाम गंभीर घटनाओं के रुप में सामने आए हैं।

केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जारी पत्र में कहा गया है
“ हम सभी राज्यों केंद्र शासित राज्यों से आग्रह करते है कि वे यह पुष्ट कर लें कि इस बात का सख़्ती से पालन हो कि, यदि किसी संज्ञेय अपराध की सूचना आई है तो उस पर अपराध क़ायम किया जाए, क़ानून में शून्य पर भी अपराध दर्ज किए जाने का प्रावधान है। इन संज्ञेय अपराधों में महिलाओं पर यौन हमले के मामले भी शामिल हैं।इसे ध्यान रखें कि, यदि इसमें चूक पाई जाती है तो पुलिस अधिकारी पर दंडात्मक कार्यवाही की जाए”

error: Content is protected !!
Letest
तेज रफ्तार बाइक चलाने से मना किया तो बरपा दिया कहर...युवक और दो भाइयों पर रॉड,कैची से हमला बिलासपुर में अवैध दवा कारोबार पर कार्रवाई... खमरिया में बिना लाइसेंस 36 तरह की दवाइयां जब्त मल्हार-रतनपुर की बदलेगी तस्वीर... विरासत, पर्यटन और विकास को जोड़कर बनेगा मास्टर प्लान VIDEO सीपत:- श्मशानघाट में आधी रात का रहस्य! मछली, नींबू-सिंदूर के साथ मिली चीफ जस्टिस की फोटो.. तंत... काले कागज को केमिकल से नोट बनाने का झांसा...50 हजार की ठगी से पहले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार बिलासपुर:- मुक्तिधाम में पालतू कुत्ते का अंतिम संस्कार, मचा बवाल; शिकायत के बाद जांच में जुटी पुलिस "मासूम से हैवानियत! विरोध करने पर टांगी से जानलेवा हमला, खून से सनी टांगी सहित दरिंदा गिरफ्तार, भेजा... रतनपुर:- मंदिर में पूजा-पाठ के बाद वृद्ध ने दी जान, रतनपुर के गिरजावन हनुमान मंदिर परिसर में फांसी ल... हैवानियत की हद: मां की अस्मत लूटने के बाद 10 माह की मासूम की भी ली जान... 21 दिन बाद डबल मर्डर की गु... सीपत: साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म...24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार