रतनपुर

नेता जी के 125वीं जयंती के अवसर पर आनलाइन परिचर्चा का आयोजन…स्वाधीनता की रक्षा हो ध्येय

रतनपुर जुगनू तंबोली

रतनपुर – शासकीय महामाया महाविद्यालय रतनपुर में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के संयोजन में आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की 125वीं जयंती के अवसर पर आनलाइन परिचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अधिकारी प्रो.देवलाल उइके ने बताया कि भारत सरकार ने इस वर्ष से नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। उन्होंने नेताजी के द्वारा भारत की आज़ादी के लिए किए गए संघर्ष गाथा को प्रस्तुत किया। पी जी डी सी ए की छात्रा कुमारी चंद्रमुखी सिंह राजपूत ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमें नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी के विचारों और कार्यों को जानकर अपनी स्वाधीनता की रक्षा करनी चाहिए। डॉ राजकुमार सचदेव ने नेताजी के द्वारा आई सी एस की परीक्षा पास करने और फिर त्यागपत्र देकर आज़ादी के लिए अपने जीवन को समर्पित कर विश्व के अनेक देशों से अंग्रेजों के खिलाफ सहयोग लेकर उन्हें भारत छोड़ने के लिए विवश करने की गाथा सुनाई और कहा कि हमें नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जी के सपनों का भारत बनाने का प्रयास करना चाहिए। प्राचार्य डॉ आर एस खेर ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती समारोह आयोजन की सराहना की। परिचर्चा में महिला इकाई की कार्यक्रम अधिकारी शिल्पा यादव सहित स्वयंसेवकों की उपस्थिति रही। सभी ने भारत मां के सुपुत्र नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जी को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया।

error: Content is protected !!
Letest
प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता की मौत से सनसनी...मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, कमरे मे... महज 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हंसिया से गला रेतकर हत्या, छह दिन बाद खुला अंधे कत्ल का राज रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र...