जांजगीर चाँपा

हैलो मैं पूजा बोल रही हूँ….फेसबुक पर लड़की बनकर 25 लाख की ठगी करने वाला युवक गिरफ्तार

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – अकलतरा पुलिस ने एक बड़े साइबर ठगी के मामले का पर्दाफाश करते हुए आरोपी करन साहू उर्फ पूजा साहू निवासी भाठापारा, जिला बलौदा बाजार को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने फेसबुक पर लड़की का फर्जी प्रोफाइल बनाकर एक युवक से दोस्ती की और विश्वास जीतकर करीब 25 लाख रुपये की ठगी कर डाली। मामले की शुरुआत तब हुई जब पीड़ित को फेसबुक पर “लड़की” के नाम से फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। बातचीत का सिलसिला बढ़ा और आरोपी ने व्हाट्सएप चैटिंग के माध्यम से पीड़ित को भावनात्मक जाल में फंसा लिया। उसने अपनी मां-पिता की बीमारी, बहन की पढ़ाई और एमबीबीएस एडमिशन जैसी झूठी कहानियां सुनाकर पैसे मांगना शुरू किया। भरोसा करने वाले पीड़ित ने विभिन्न बैंक खातों और फोन पे के जरिए कुल लगभग 25 लाख रुपये भेज दिए। पैसे खत्म होने पर जब आरोपी ने लगातार और धन की मांग की, तब पीड़ित को ठगी का संदेह हुआ।

शिकायत दर्ज होते ही पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप एवं एसडीओपी प्रदीप सोरी के नेतृत्व में जांच शुरू हुई। जांच में पता चला कि आरोपी असल में करन साहू है, जो जुआ खेलने का आदी था। घरवालों ने उसकी आदतों से तंग आकर घर से निकाल दिया था। फिल्म ड्रीम गर्ल से प्रभावित होकर उसने फेसबुक पर लड़की बनकर ठगी करने की योजना बनाई।
आरोपी ने ठगी के पैसों से पल्सर बाइक खरीदी और बाकी राशि जुए एवं शौक में बर्बाद कर दी। पुलिस ने आरोपी के मोबाइल, सिमकार्ड और बाइक जब्त कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। इस कार्रवाई में थाना अकलतरा प्रभारी भास्कर शर्मा, उप निरीक्षक के.के. साहू, प्रआर निसार परवेज, आरक्षक गौकरण राय और राजा रात्रे की अहम भूमिका रही। अकलतरा पुलिस ने इस कार्रवाई से साइबर अपराधियों को कड़ा संदेश दिया है कि ठगी करने वाले किसी भी हाल में कानून से बच नहीं पाएंगे।

error: Content is protected !!
Letest
शराब पार्टी में मामूली विवाद बना मौत का कारण, रॉड और कांक्रीट से युवक की बेरहमी से हत्या; 12 फीट गहर... कोटा क्षेत्र में रोटरी ई-क्लब की पहल, 1500 मच्छरदानियां और 500 क्लोरीन बोतलें बांटीं, मलेरिया-डेंगू ... सीपत:- खेत से लौटते समय आसमान से बरसी आफत...आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला की मौत, 1 घायल तेज रफ्तार बाइक चलाने से मना किया तो बरपा दिया कहर...युवक और दो भाइयों पर रॉड,कैची से हमला बिलासपुर में अवैध दवा कारोबार पर कार्रवाई... खमरिया में बिना लाइसेंस 36 तरह की दवाइयां जब्त मल्हार-रतनपुर की बदलेगी तस्वीर... विरासत, पर्यटन और विकास को जोड़कर बनेगा मास्टर प्लान VIDEO सीपत:- श्मशानघाट में आधी रात का रहस्य! मछली, नींबू-सिंदूर के साथ मिली चीफ जस्टिस की फोटो.. तंत... काले कागज को केमिकल से नोट बनाने का झांसा...50 हजार की ठगी से पहले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार बिलासपुर:- मुक्तिधाम में पालतू कुत्ते का अंतिम संस्कार, मचा बवाल; शिकायत के बाद जांच में जुटी पुलिस "मासूम से हैवानियत! विरोध करने पर टांगी से जानलेवा हमला, खून से सनी टांगी सहित दरिंदा गिरफ्तार, भेजा...