अवर्गीकृत

घर की दीवार फांद कर नाबालिग उड़ा ले गए 40 हजार रुपए, अधिकांश रकम मौज-मस्ती में उड़ा दी

डेस्क

देवरीखुर्द हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में बुजुर्ग जोएल तिग्गा रहते हैं। 18 अगस्त की शाम 7:00 से 10:00 के बीच उनके मकान में दीवार फांद कर पीछे के दरवाजे से घर में घुसकर चोर ने 40,000 रु नगद रखा उड़ा लिए। इस मामले में उन्होंने तोरवा थाने में शिकायत दर्ज की। इसी दौरान लोगों से पता चला कि घटना वाली शाम 3 बालक उनके घर के आसपास देखे गए थे जिन का हुलिया बताया गया तो उन हुलियो के आधार पर पुलिस ने नाबालिक संदेहिओ से उनके अभिभावकों की मौजूदगी में पूछताछ की। उन्होंने तिग्गा के घर चोरी करने की बात स्वीकार कर ली। नाबालिग चोरों के पास से पुलिस को 16,300 रुपए मिले ।जबकि शेष रकम तीनों ने मौज मस्ती में खर्च कर डाली थी। कानूनी कार्यवाही करते हुए तीनों नाबालिक चोरों को किशोर न्याय बोर्ड बिलासपुर के समक्ष पेश किया गया यहां से उन्हें बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया।

error: Content is protected !!
Letest
सौतेली मां की हत्या का आरोपी गिरफ्तार..लकड़ी की बेड़ी से हमला कर उतारा था मौत के घाट, बछड़े को दफनाने के मिले रुपए में हिस्सा मांगने पर विवाद, पिता-पुत्र ने युवक को उतारा मौत के घाट, हरेली पर मुर्गे की ‘साइज’ बनी विवाद की वजह...बड़े भाई ने छोटे पर चला दिया चाकू आरडी खाते में रकम जमा करने का झांसा देकर 150 खाताधारकों से एक करोड़ से अधिक की ठगी.. पोस्ट ऑफिस एजें... बिलासपुर में निजी स्कूलों की लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, पाठ्यपुस्तकें नहीं उठाने पर शो-कॉज नोटिस बिलासपुर:- बारिश में सर्पदंश का बढ़ा कहर, मां के साथ सो रही 12 वर्षीय छात्रा को जहरीले सांप ने डसा, ... बन्नाक चौक में अतिक्रमण बना ट्रैफिक जाम का कारण… लेफ्ट फ्री नहीं होने से वाहन चालक परेशान शराब दुकान में ऑटो चालक की हत्या के बाद बुजुर्ग पर चाकू से हमला, एक ही रात में दो वारदातों से मचा हड... मस्तूरी:- गतौरा शराब भट्ठी में लूट का पर्दाफाश: कर्ज चुकाने के लिए लॉकर काटने पहुंचे थे बदमाश, 3 गिर... बिलासपुर:- एक ही फंदे पर लटके मिले पति-पत्नी के शव, सिरगिट्टी में मचा हड़कंप, पुलिस जुटी जांच में