बिलासपुर

उस्लापुर गोलीकांड मामला, पुलिस उच्च अधिकारियों ने मौके पर पहुँच की विवेचना, कालेज छात्र पर नकाबपोश ने चलाई थी गोली

रमेश राजपूत

बिलासपुर- उस्लापुर स्टेशन के पास अपनी दोस्त के साथ बैठे कालेज छात्र पर अज्ञात नकाबपोश ने पिछली रात पिस्तौल निकालकर गोली चला दी थी, जिसके बाद घायल छात्र ने उसी हालत में हॉस्पिटल पहुँचकर अपने आप को भर्ती कराया था, मामले में छात्र के साथ एक युवती भी मौके पर थी जो उसकी दोस्त थी। गोलीकांड की खबर से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है, रात में पुलिस उच्च अधिकारियों ने मौके पर पहुँच घटना की जानकारी जुटाई थी वही आज सुबह भी पुलिस उच्च अधिकारियों ने मौके का मुआयना कर सबूत एकत्र किए और आरोपी नकाबपोश की खोजबीन में जुटी रही। गौरतलब है अब भी घायल छात्र ड्रीम्स इम्पीरिया निवासी विश्वजीत परिदा की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसका उपचार अपोलो हॉस्पिटल में चल रहा है।

घूमने निकले थे छात्र और छात्रा

घटना रात 8 बजे के आसपास की है जब युवक युवती उस्लापुर स्टेशन के पास बैठे हुए थे, तभी अज्ञात नकाबपोश युवक मौके पर पहुँचा और युवक युवती को झाड़ियों की ओर ले जाने लगा, जब युवक युवती ने इसका विरोध किया तो आरोपी उनसे विवाद करने लगा और पिस्तौल निकालकर छात्र विश्वजीत पर गोली चला दिया, गोली युवक के कंधे के नीचे लगी जिसके बाद आरोपी फरार हो गया।

पुलिस जुटा रही जानकारी

रात की घटना के बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने सभी पहलुओं पर अपनी जांच शुरू कर दी है वही आरोपी की पहचान करने सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है, वही अन्य माध्यमों मोबाइल एक्टिवेशन आदि के पड़ताल कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान, बिलासपुर जिले में प्रशासनिक फेरबदल... 6 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, आकांक्षा त्रिपाठी बिलासपुर तो ब... VIDEO:- मल्हार स्कूल में शिकायतों का पुलिंदा, कलेक्ट्रेट में बच्चों का प्रदर्शन: प्राचार्य-शिक्षकों ... भाई के साथ एनीकट पार कर रहे थे तीज राम, काई पर फिसला पैर और अरपा के गहरे पानी में समा गई जिंदगी, दूस... कटरा जंगल में डीजल का ‘खेल’ बेनकाब: टैंकर में छिपाकर ले जा रहे थे 1000 लीटर अवैध डीजल... 3 गिरफ्तार,...