मस्तूरी पचपेड़ी

समाज के कार्यकारिणी का विस्तार नव पदाधिकारियों का किया गया मनोनयन…डॉ.सतीश साहू, बिलासपुर संभाग साहू संघ के महामंत्री बने

उदय सिंह

मस्तूरी – प्रदेश साहू संघ अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी एवं राष्ट्रीय युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष संदीप साहू तथा प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ ओम प्रकाश साहू के मार्गदर्शन एवं सहमति से समाज के युवाओं द्वारा किए जा रहे गतिविधियों को मजबूती प्रदान करने के लिए प्रदेश प्रभारी महामंत्री छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ अधिवक्ता यश साहू की अनुशंसा से त्रिशंकु साहू संयोजक युवा प्रकोष्ठ संभाग बिलासपुर के द्वारा समाज के कार्यकारिणी का विस्तार कर नव पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया ।

इसमें ध्रुर्वाकारी (पचपेड़ी) निवासी सतीश साहू को जगह मिली है । उन्हें बिलासपुर संभाग में छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ में महामंत्री के पद पर मनोनीत किया गया है । सतीश साहू मूलतः ग्राम पंचायत ध्रुर्वाकारी पचपेड़ी से है व चिकित्सा के क्षेत्र में डॉ. सतीश साहू पिछले 10-12 वर्षो से क्षेत्र के लोगो की सेवा में जुटे हुए है एवं छत्तीसगढ़ी फिल्मो के हीरो एक्टर है

छालीवुड में अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहे सतीश साहू अब सामाजिक कार्यो में भी अपनी सहभागिता निभाएंगे समाज के युवाओं को शिक्षा एवं रोजगार के माध्यम से आगे लाने हमेशा प्रयासरत रहेंगे।

error: Content is protected !!
Letest
तिरंगे की शान और देश की एकता का लिया संकल्प.. पुलिस परेड ग्राउंड में गूंजा भारत माता का जयघोष, सड़क हादसे में बुजुर्ग की दर्दनाक मौत: तेज रफ्तार बाइक ने लूना को मारी टक्कर, बिलासपुर: सेंदरी बस स्टैंड पर चाकूबाजी से सनसनी, बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने दो युवकों को मारा च... मस्तूरी: अश्लील वीडियो वायरल कर महिला को ब्लैकमेल करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार VIDEO:- दोस्तों के साथ अरपा नदी में नहाने गया 14 वर्षीय सौरभ, गहरे पानी में समाया…2 घंटे की कड़ी मशक... संगठन ने जताया भरोसा…उदय सिंह संभालेंगे भाजपा जिला मीडिया सहसंयोजक की जिम्मेदारी सौतेली मां की हत्या का आरोपी गिरफ्तार..लकड़ी की बेड़ी से हमला कर उतारा था मौत के घाट, बछड़े को दफनाने के मिले रुपए में हिस्सा मांगने पर विवाद, पिता-पुत्र ने युवक को उतारा मौत के घाट, हरेली पर मुर्गे की ‘साइज’ बनी विवाद की वजह...बड़े भाई ने छोटे पर चला दिया चाकू आरडी खाते में रकम जमा करने का झांसा देकर 150 खाताधारकों से एक करोड़ से अधिक की ठगी.. पोस्ट ऑफिस एजें...