बिलासपुर

लाखों की चोरी :- एक साथ 3 घरों के टूटे ताले…नगदी सहित लाखों के जेवरात में चोरों ने किया हाथ साफ

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर– सिविल लाइन थाना क्षेत्र में क्रीडा अधिकारी के सुने मकान में चोरी का मामला प्रकाश में आया है। जहाँ अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर घर में रखे 50 हजार नगद सहित लाखो रुपए के गहने पर अपना हाथ साफ कर दिया है। जिसकी लिखित शिकायत अलका एवेन्यू मकान नंबर C/22 निवासी सुरेश सिंह पवार ने कि है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया है कि वह बिलासा कन्या महाविद्यालय में क्रीड़ा अधिकारी के पद पर पदस्थ है। जो 29 जुलाई को अपने घर का ताला बंद कर परिवार के साथ रायपुर गए हुए थे। जहाँ से सोमवार को घर पहुंचे तो देखा कि उनके घर के मेन गेट का ताला टूटा हुआ था। जब प्रार्थी ने घर जाकर देख तो वहाँ सारा सामान बिखरा हुआ था।

वही घर का अलमारी खुला हुआ था। जहाँ से अलमारी में रखे 50 हजार नगद सहित लाखों से अधिक के जेवर मौके पर नही थे। इधर मामले में शिकायत के बाद सिविल लाइन पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ़ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि अज्ञात चोरों ने अल्का एवेन्यू के तीन घरों पर धावा बोला था। लेकिन उन्हे एक ही घर में सफलता मिली है। बहरहाल मामले में स्थानीय पुलिस जांच कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान, बिलासपुर जिले में प्रशासनिक फेरबदल... 6 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, आकांक्षा त्रिपाठी बिलासपुर तो ब... VIDEO:- मल्हार स्कूल में शिकायतों का पुलिंदा, कलेक्ट्रेट में बच्चों का प्रदर्शन: प्राचार्य-शिक्षकों ... भाई के साथ एनीकट पार कर रहे थे तीज राम, काई पर फिसला पैर और अरपा के गहरे पानी में समा गई जिंदगी, दूस... कटरा जंगल में डीजल का ‘खेल’ बेनकाब: टैंकर में छिपाकर ले जा रहे थे 1000 लीटर अवैध डीजल... 3 गिरफ्तार,...