क्राईमबिलासपुर

रेलवे में भी मनाया गया योग दिवस रेल कर्मियों ने किया योग और प्राणायाम

आलोक

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, मुख्यालय बिलासपुर द्वारा 21 जून को 5वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह का आयोजन सेकरेसा ग्राउंड, बिलासपुर में किया गया। इस समारोह के मुख्य अतिथि डी. गोविंद कुमार, प्रधान मुख्य यांत्रिक अभियंता एवं विशिष्ट अतिथि सुखबीर सिंह, प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी तथा आर. राजगोपाल, मण्डल रेल प्रबंधक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर थे। मुख्य अतिथि द्वारा गायत्री मंत्र पाठ एवं शंख ध्वनि के साथ द्वीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का प्रारंभ किया गया एवं कुमारी अंकिता फाटक द्वारा सरस्वती वंदना गायन किया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि डी. गोविंद कुमार द्वारा दैनिक जीवन में योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुये कहा कि, योग शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ्य रहने का प्राकृतिक उपाय है।

यह स्वस्थ्य जीवन की कला एवं विज्ञान है। उन्होंने योग एवं पर्यावरण के बीच आपसी संबंधों पर बात की एवं कहा कि, योग निश्चित रूप से अपने परिवेश, अपने पर्यावरण एवं अपने सामाजिक जीवन में एक संतुलित होकर कार्य करता है।

उन्होंने सभी रेल कर्मियों से अपने दैनिक जीवन में योग को अपनाने की अपील की। आर राजगोपाल, मण्डल रेल प्रबंधक द्वारा अपने संबोधन में 21 जून को ही योग पर्व मनाने के लिये क्यों चुना, इस संबंध में बताया व इस तिथि की भौगोलिक विशेषता पर प्रकाश डाला। उन्होंने योग को आत्म नियंत्रण का श्रेष्ठ, सशक्त माध्यम बताते हुये अपने जीवन में इसे अपनाने के लिये सभी उपस्थित जनों से अपील की।कार्यक्रम में योगाभ्यास एल पी नायक, योग गुरू एवं भारतीय योग संस्थान बिलासपुर के जिला प्रधान, अनुसूया नायक, योग गुरू एवं भारतीय योग संस्थान बिलासपुर की संस्थापिका, द्वारा किया गया। इस अवसर पर बिलासपुर मुख्यालय के सभी अधिकारीगण, कर्मचारीगण एवं उनके परिजन, जबलपुर मण्डल के अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण, रेलवे स्कूल बिलासपुर के शिक्षकगण एवं विद्यार्थीगण, सेंट जोंस एम्बुलेंस, भारत स्काउट एवं गाइड, रेलवे भर्ती बोर्ड बिलासपुर के कर्मचारीगण तथा भारतीय योग संस्थान के सदस्यगण द्वारा योगाभ्यास में हिस्सा लिया गया।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...