रतनपुर

नाबालिग युवक के साथ बरामद हुई नाबालिग युवती, युवती की माँ ने दर्ज कराई थी शिकायत….रतनपुर पुलिस ने लाया वापस

जुगनू तंबोली 


रतनपुर – खंडोबा मन्दिर के पास रहने वाली एक महिला ने 28 मई को रतनपुर थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी एक नाबालिक बेटी 28 मई से लापता हो गई है, महिला की रिपोर्ट पर रतनपुर पुलिस गुमशुदगी का मामला दर्ज खोजबीन कर रही थी, दो दिन पूर्व रतनपुर पुलिस को सूचना मिली कि नाबालिग लड़की ग्राम घुरसेना, नांदघाट में एक लड़के के साथ रहती है। सूचना पर आज रतनपुर पुलिस ने ग्राम घुरसेना, नांदघाट पहुँच कर नाबालिक लड़की को नाबालिक लड़के के साथ बरामद कर लिया है।

पांच माह पहले भी इसी लड़के के साथ चली गई थी नाबालिग

 मिली जानकारी के अनुसार लड़का अम्बिकापुर बिलासपुर मार्ग में चलने वाली एक बस में कंडेक्टर का काम करता था, वही लड़की की नानी अम्बिकापुर होने की वजह से उसी बस में लड़की को भी हमेशा आना जाना होता था, जिसकी वजह से दोनों में जान पहचान हो गई थी और वह प्रेम संबंध स्थापित हो गया।

5 माह पहले भी हुई थी कार्रवाई….

रतनपुर पुलिस ने 5 माह पहले भी इस मामले में युवती को बरामद कर नाबालिग युवक के खिलाफ 363 और 366 के तहत कार्रवाई की गई थी, वही अब फिर इस मामले में रतनपुर पुलिस 363, 366 के तहत अपराध दर्ज कर रही है, इसके साथ ही नाबालिग के स्वास्थ्य परीक्षण के बाद धारा 376 भी जोड़ा जा सकता है।

error: Content is protected !!
Letest
छत्तीसगढ़ में ड्राई डे घोषित... 4 सितंबर को बंद रहेंगी शराब दुकानें, अवैध बिक्री और परिवहन पर होगी स... भाजयुमो बिलासपुर ग्रामीण में मंडल प्रभारियों की घोषणा, युवाओं को संगठन से जोड़ने पर जोर अवैध कबाड़ दुकानों और अशांति फैलाने वालों पर हिर्री पुलिस का शिकंजा....5 गिरफ्तार VIDEO:- बिलासपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: हिस्ट्रीशीटर सुहैल खान समेत 9 और गिरफ्तार, अब तक 20 आरोपी सलाख... शराब दुकान के बाहर विवाद ने लिया हिंसक रूप, बीयर की बोतल से युवक का सिर फोड़ा और मोबाइल छीनकर फरार ह... उत्तरी बाईपास के एलाइनमेंट क्षेत्र में सेंदरी, रमतला, बिरकोना, नगोई, बिजोर, मोपका, दोमुहानी और ढेंका... रक्षा बंधन से लौट रही महिला को ट्रेन में लगी झपकी, शातिर ने उड़ाया पर्स, बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर पु... एकजुट हुए बिलासपुर के रियल एस्टेट कंसल्टेंट...नई यूनियन का हुआ आगाज, हादसे का राज खुला: ट्रक विवाद में दोस्त की हत्या...लाश को कार के नीचे रख रचा एक्सीडेंट का नाटक जमीन के लालच में रिश्तों का कत्ल: कुदारी से भाई-भाभी को उतारा मौत के घाट,सबूत मिटाकर पुलिस को भी किय...