मस्तूरी

क्षेत्र के किसानों का दर्द लेकर हरदी व कोकड़ी सरपंच पहुंचे कृषि एवं जल संसाधन मंत्री के पास…लिफ्ट एरिगेशन की मांग

उदय सिंह

मस्तूरी – ब्लॉक के पिछड़े क्षेत्र के किसानों के दर्द को सुनाने व लिफ्ट एरिगेशन की मांग को लेकर हरदी व कोकड़ी सरपंच इंजी.दीपक बंजारे व कोकड़ी हेतराम डांडे ने कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे के पास पहुंचे,सरपंचों ने दर्द भरी व नम आंखों से किसानों की सिंचाई जैसी गंभीर समस्या को कृषि एवं जल संसाधन मंत्री को बताया कि हमारा क्षेत्र मस्तूरी क्षेत्र का सबसे पिछड़ा क्षेत्र है जिनके वजह से नहर का पानी सिंचाई के लिए पर्याप्त मात्रा में नही पहुंच पाता है और प्रतिवर्ष अकाल का संकट मंडराते रहता है जिनके वजह से हमारे क्षेत्र से प्रतिवर्ष 70-80% लोग पलायन को मजबूर हो जाते है

पैसो की कमी की वजह से कई प्रतिभावान विद्यार्थियो को अपनी पढ़ाई छोड़नी पड़ जाती है और किसी अन्य राज्य में मजदूरी करने को मजबूर हो जाते है । हमारे अंनदाता को फसलों की सिंचाई के लिए शिवनाथ नदी में पानी की व्यवस्था होने के बाद भी सिंचाई के लिए दर ब दर भटकना पड़ रहा है जबकि हमारे गांव के समीप से ही शिवनाथ नदी का बहाव होता है जिनका हम सिंचाई के लिए सही उपयोग नई कर पाते है अगर शिवनाथ नदी में लिफ्ट एरिगेशन लगाया जाता है या सिचाई हेतु उपकरण पाइप लाइन मोटर पंप की व्यवस्था की जाती है तो हमारे पिछड़े क्षेत्र हरदी, गोबरी, भटचौरा, कोकड़ी,बेलपान, खपरी,सल्हेघोरी,इन सभी गांवों के लगभग 3000 किसानो को सिंचाई के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी मिल सकती है एवम हमारे क्षेत्र के किसान साल में दो फसले ( रबी-खरीफ) फसले ले सकते है अगर ऐसा होता है तो किसानों में खेती किसानी को लेकर रुचि आएंगी

आय का साधन बनेगा जिनसे किसी अन्य राज्य में पलायन दर में भी बहुत कमी होगी कोई भी प्रतिभवान विद्यार्थी पैसो की कमी के वजह से अपनी पढाई नई छोड़ेगा व मस्तूरी क्षेत्र में किसानो की फसल को लेकर एक नई पहचान बनेगी । सरपंचों द्वारा बंया किये गए किसानों के दर्द को तत्काल महसूस कर संज्ञान में लेते हुए कृषि एवम जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे ने लिफ्ट एरिगेन्शन ( सूक्ष्म सौर सिंचाई योजना) को आने वाली बजट में जोड़ने का आश्वासन दिया व बहुत जल्दी किसानों से रूबरू होने के लिए क्षेत्र का दौरा करने की बात कही । सरपंचों ने मंत्री के इस कथन का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसा होता है तो हम सभी किसान बंधुओ के लिए बहुत बड़ी सौगात रहेगी।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 10 निरीक्षकों और एक सउनि की नई पदस्थापना, कई थानों के बदले प्रभारी रतनपुर:- अतिक्रमण हटाने के बाद विवाद, नगर पालिका उपाध्यक्ष को गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, फर्जी जाति प्रमाण पत्र का मामला उजागर, पहचान छिपाकर सरकारी योजनाओं का अनुचित लाभ लेने के आरोप में दो... मस्तूरी: पुरानी रंजिश में नाबालिग पर जानलेवा हमला, पांच आरोपी गिरफ्तार, रावण दहन के बाद हुआ विवाद, स... प्रेम, शक और कत्ल! दूसरे युवक से बातचीत पर प्रेमी ने घोंट दिया 17 वर्षीय प्रेमिका का गला,साथी समेत द... बिजली बिल बकाया है तो न चूकें मौका… दिसंबर तक मिलेगी 40% तक छूट,85 हजार उपभोक्ताओं को समाधान योजना स... बिलासपुर जिला अस्पताल में सुरक्षा फेल! रात के अंधेरे में पांच मोबाइल पार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गं... तिफरा ओवरब्रिज के नीचे बुजुर्ग से लूट... नकद और मोबाइल लेकर फरार हुए आरोपी, पुराने बस स्टैंड पर किसके संरक्षण में चल रही हैं अवैध चखना दुकानें? आबकारी विभाग की कार्रवाई पर उठ र... तखतपुर में पुरानी रंजिश पर खूनी संघर्ष! घर के सामने लाठी डंडों से परिवार पर हमला... महिला समेत सात ल...