बिलासपुर

सायकल चोर गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे, डेढ़ लाख के माल सहित 3 चोर और 6 खरीददार गिरफ्तार… शहर से चोरी कर गाँव मे ठिकाने लगाते थे सामान

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – सरकंडा थाना क्षेत्र में सायकल चोर गिरोह को पकड़ने में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सरकंडा पुलिस ने चोरी किए गए समान सहित चोर और खरीदार दोनों को हिरासत में लिया है। दरसअल पूर्व से ही सरकंडा के अलग अलग घरों से सायकल चोरी और पॉकेट मारी की शिकायत सरकंडा पुलिस को मिल रही थी। इस बीच सरकंडा थाना प्रभारी शनिप रात्रे को सूचना मिली कि दो नाबालिग सायकल और मोबाइल बेचने के फिराक में घूम रहे है। जिसकी सूचना की पुष्टि होते ही सरकंडा पुलिस ने मौके पर दबीश दी जहाँ दो नाबालिग पकड़े गए। जिन्होंने पूछताछ में बताया कि वह जूना बिलासपुर निवासी अमन विश्वकर्मा के साथ मिलकर सरकंडा के अलग अलग जगहो से 14 सायकल और 6 मोबाइल फोन चोरी किए है। जिसे उन्होंने मोपका निवासी गोलू दर्वे, रामाश्रय सुर्यवंशी, राघु साहू, मटियारी निवासी सुरज सुर्यवंशी,फरहदा निवासी दिलहरण यादव सहित एक अपचारी बालक को 10 सायकल और मोबाइल फोन को बेच दिया था। जिन्हें सरकंडा पुलिस ने धरपकड़ कर उनके कब्जे से 14 सायकल और 6 मोबाइल फोन जब्त किया है। जिनकी कुल कीमत करीब एक लाख 50 हजार बताई जा रही है। इस चोर गिरोह के तीन चोर सहित 6 खरीदारों के खिलाफ सरकंडा पुलिस ने मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

शहर से चुराया समान गांव में खपाते थे शातिर चोर..

सरकंडा पुलिस द्वारा की गई इस कार्यवाही में जो चोर पकड़ाए है। वह बड़े ही शातिर तरीके से सरकंडा थाना क्षेत्र के विजयापुरम कालोनी रोड चांटीडीह , नुतन चौक , सीपत चौक सहित लिगियाडीह शराब भटठी , चिंगराजपारा शराब भटठी , बबला पेट्रोल पम्प सरकंडा से महंगी सायकल और मोबाइल चुरा कर उसे ग्राम मोपका, मटियारी, फरहदा में सस्ते दामों में बेच दिए थे। ताकि पुलिस को इसकी भनक ना लग सके। इसके बाद भी वह पुलिस की नजर से नही बच सके, देर से ही सही पर सायकल चोर गिरोह का भंडाफोड़ हो गया।

error: Content is protected !!
Letest
शराब के लिए मांगे एक हजार रुपये, नहीं देने पर युवक से मारपीट,बीच-बचाव करने पहुंचे युवक पर भी धारदार ... सीपत:- तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर... पहिए के नीचे आने से महिला की मौके पर मौत, पति... बिलासपुर-रायपुर हाइवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर की ठोकर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, एक गंभीर ज्वेलर्स दुकान लूटने निकले थे हथियारबंद बदमाश...पुलिस ने घेराबंदी कर 5 को दबोचा, बहतराई स्टेडियम में सजा तीजा तिहार का भव्य रंग... मुख्यमंत्री साय की मौजूदगी में गूंजा छत्तीसगढ़ी सं... इंस्टाग्राम पर चाकू लहराकर डांस करना पड़ा भारी...वायरल वीडियो के आधार पर दोनो आरोपी गिरफ्तार, अखिल भारतीय पंचायत परिषद का बिलासपुर संभागीय प्रशिक्षण संपन्न, पंचायत राज सशक्तिकरण पर जोर बिलासपुर: चांटीडीह शराब दुकान में सेंधमारी…नकाबपोश ने छत की चादर खोलकर उड़ाई हजारों की शराब, VIDEO:-बिलासपुर में अवैध घुसपैठ पर पुलिस का बड़ा शिकंजा… 23 संदिग्ध डिटेंशन सेंटर भेजे गए सीआरपीएफ कैंप में जवान ने लगाई फांसी...पेड़ पर लटकी मिली लाश,