बिलासपुर

सरकारी स्कूल में बच्चों की दिन में 2 बार होगी हाजिरी….जिला कलेक्टर ने दिए निर्देश, बैठक में हुई योजनाओं की समीक्षा

रमेश राजपूत

बिलासपुर – स्कूलों में बच्चों की अब दो बार हाजिरी ली जायेगी। पहली हाजिरी स्कूल खुलने पर प्रथम पीरियड में और दूसरी हाजिरी मध्यान्ह भोजन के बाद ली जायेगी। कलेक्टर अवनीश शरण ने साप्ताहिक टीएल की बैठक में इस आशय के निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षकों से स्कूल अवधि में एक-एक बच्चे की निगरानी समुचित तरीके से करने को कहा है। टीएल बैठक में लंबित मामलों के साथ ही सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में प्रगति की समीक्षा की गई। नगर निगम आयुक्त अमित कुमार सहित विभागीय वरिष्ठ अधिकारी बैठक में मौजूद थे। कलेक्टर अवनीश शरण ने बैठक में कहा कि महतारी वंदन योजना के तहत आवेदन लेने के लिए अब एक ही दिन बचा है। प्रथम चरण के लिए आवेदन लेने की अंतिम तिथि कल 20 फरवरी तक है। बताया गया कि 18 फरवरी तक जिले में योजना के तहत 3 लाख 38 हजार आवेदन मिल चुके हैं। इनमें से 90 प्रतिशत की ऑनलाइन एण्ट्री का कार्य भी हो चुका है। कलेक्टर ने आज तक प्राप्त आवेदन सहित सभी आवेदनों की सौ फीसदी एण्ट्री कर लेने को कहा है ताकि कल के लिए काम लंबित न रहे। उन्होंने बताया कि 21 तारीख को आवेदनों की सूची प्रकाशित करके दावा-आपत्ति मंगायी जायेगी। सूची को गांव एवं वार्डों में सार्वजनिक स्थलों पर चस्पा करने और इसकी मुनादी करने को भी कहा है। कलेक्टर ने बताया कि 24 फरवरी को विकसित भारत, विकसित छत्तीसगढ़ के तहत कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में शासकीय योजनाओं की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी लगायी जायेगी। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत अब तक 8345 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। उन्हें अब प्रशिक्षण देने की तैयारी के निर्देश दिए गए। कुष्ठ रोगियों को सुपोषण में मदद के लिए निक्षय मित्र बनाने के काम में तेजी लाने को कहा है। अब तक 639 लोग ही निक्षय मित्र बने हैं। एयरपोर्ट के निर्माण कार्य में गति लाने और अग्निवीर भर्ती रैली में ज्यादा से ज्यादा युवाओं को शामिल करने को कहा है। बैठक में विभिन्न विभागों के बीच आपसी समन्वय के कई मामलों का भी समाधान किया गया।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स में देशभर से पहुंच रहे मेडिकल छात्र... नागालैंड की बेल थुल ओ ने सेंट्रल पूल सीट से लिया प्रवेश... प्रणवम में राग मंच संगीत विद्यालय के विद्यार्थियों ने लहराया परचम...विभिन्न विधाओं में जीते पुरस्कार कार की डिक्की में छिपाकर ले जा रहे थे प्रतिबंधित 520 नग ऑनरेक्स सिरप, सरकंडा पुलिस ने दो आरोपियों को... महिला अपहरण-अनाचार कांड में पुलिस का शिकंजा: मुख्य आरोपी के 4 सहयोगी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल क... बिलासपुर: मुरुखदान के पानी में तैरती मिली किन्नर की संदिग्ध लाश, पुलिस जुटी जांच में ट्रेन में महिला यात्रियों को घेरकर जेवर उड़ाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, जीआरपी ने दो महिला चोरों को द... बिलासपुर जिले के दो शिक्षकों का हुआ सम्मान, राज्य शिक्षक सम्मान मिलने पर डीईओ कार्यालय में हुआ अभिनं... VIDEO:- बच्चों के हाथ में किताब की जगह सफाई का कपड़ा क्यों? मस्तूरी में शिक्षा विभाग की मॉनिटरिंग पर... शराब के लिए मांगे एक हजार रुपये, नहीं देने पर युवक से मारपीट,बीच-बचाव करने पहुंचे युवक पर भी धारदार ... सीपत:- तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर... पहिए के नीचे आने से महिला की मौके पर मौत, पति...