बिलासपुर

धान खरीदी को लेकर प्रशासन अलर्ट…अवैध रूप से भंडारित 75 बोरी धान जब्त,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – धान खरीदी अब लय में आ गई है। लगभग सभी उपार्जन केन्द्र खुल गए हैं। किसान अपनी उपज समर्थन मूल्य पर बेचने आने लगे हैं। इस बीच कोचिया और दलालनुमा व्यापारी भी अनुचित लाभ के लिए धान खपाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

इनके मंसूबों पर पानी फेरने के लिए कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर ऐसे तत्वों पर प्रशासनिक टीम की पैनी नजर बनी हुई है। इस क्रम में चकरभाठा में साल की पहली कार्रवाई की गई। एसडीएम बिल्हा के मार्गदर्शन में व्यापारी सुरेश पंजवानी धान वाला के कब्जे से अवैध रूप से रखे हुए 75 कट्टी धान जब्त किया गया।

जब्त किए धान की मात्रा लगभग 30 क्विंटल है। सरकारी कीमत 1 लाख से ऊपर का है। धान का कोई हिसाब और दस्तावेज व्यापारी जांच टीम को नहीं दे पाया। इसे सांठगांठ करके किसी सोसाइटी में खपाने की आशंका थी, इसके पहले ही बरामद कर लिया गया।

मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। कार्रवाई में तहसीलदार बोदरी, खाद्य निरीक्षक और मंडी के कर्मचारी शामिल थे।

error: Content is protected !!
Letest
शिक्षा विभाग में फिर बड़ा फेरबदल, 7 जिलों के DEO बदले; बिलासपुर समेत कई जिलों में नई जिम्मेदारियां, सिम्स में देशभर से पहुंच रहे मेडिकल छात्र... नागालैंड की बेल थुल ओ ने सेंट्रल पूल सीट से लिया प्रवेश... प्रणवम में राग मंच संगीत विद्यालय के विद्यार्थियों ने लहराया परचम...विभिन्न विधाओं में जीते पुरस्कार कार की डिक्की में छिपाकर ले जा रहे थे प्रतिबंधित 520 नग ऑनरेक्स सिरप, सरकंडा पुलिस ने दो आरोपियों को... महिला अपहरण-अनाचार कांड में पुलिस का शिकंजा: मुख्य आरोपी के 4 सहयोगी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल क... बिलासपुर: मुरुखदान के पानी में तैरती मिली किन्नर की संदिग्ध लाश, पुलिस जुटी जांच में ट्रेन में महिला यात्रियों को घेरकर जेवर उड़ाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, जीआरपी ने दो महिला चोरों को द... बिलासपुर जिले के दो शिक्षकों का हुआ सम्मान, राज्य शिक्षक सम्मान मिलने पर डीईओ कार्यालय में हुआ अभिनं... VIDEO:- बच्चों के हाथ में किताब की जगह सफाई का कपड़ा क्यों? मस्तूरी में शिक्षा विभाग की मॉनिटरिंग पर... शराब के लिए मांगे एक हजार रुपये, नहीं देने पर युवक से मारपीट,बीच-बचाव करने पहुंचे युवक पर भी धारदार ...