बिलासपुर

शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर लाखों की ठगी……आरोपी फरार

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – थाना सरकंडा क्षेत्र में शेयर बाजार में निवेश के नाम पर लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। प्रार्थी व्यास नारायण साहू, निवासी इमलीभाठा बंधवापारा, ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि आरोपी आकाश यादव, निवासी कांछीबाड़ी बंधवापारा, ने शेयर बाजार में अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर उनसे 1 लाख रुपये ठग लिए। शिकायत के अनुसार, मार्च 2024 में आकाश यादव से मुलाकात हुई थी, जहां उसने खुद को शेयर ट्रेडिंग का जानकार बताते हुए निवेश करने पर अच्छे लाभ का वादा किया। प्रार्थी ने जून और जुलाई 2024 में ऑनलाइन ट्रांसफर व नगद भुगतान के जरिए उसे कुल 1 लाख रुपये दिए। आकाश यादव शुरू में पैसे लौटाने की बात करता रहा, लेकिन बाद में टालमटोल करने लगा। 27 सितंबर 2024 को आखिरी बार मिलने पर उसने 8 लाख रुपये का चेक आने की बात कहकर जल्द पैसा लौटाने का आश्वासन दिया, लेकिन अगले दिन से उसका फोन बंद हो गया और घर भी ताला लगा मिला।
बाद में पता चला कि आकाश यादव ने गुलशन केसर, अजय यादव, आलोक शर्मा, आकाश ठाकुर, विष्णु वंशकार, अमित भगत, नीलू नेताम, प्रदीप केंवट, अमित विश्वकर्मा, रोशन यादव, राजेश साहू सहित कई लोगों से निवेश के नाम पर लाखों रुपये की ठगी की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 420-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत घरेलू विवाद बनी हिंसक: जलती आग में दो साल की मासूम को फेंका.... ईलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप... आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, भाई ने देख लिया तो फावड़े से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे शव छिप... लंबित DA और पुरानी पेंशन समेत मांगों को लेकर लामबंद होंगे कर्मचारी...संघ ने बनाई आंदोलन की रणनीति, सीपत:- एनटीपीसी में कार्यस्थल बदलने की मांग के बीच संविदाकर्मी ने कीटनाशक का किया सेवन, हालत स्थिर