मस्तूरी

VIDEO: अपने जन्मदिन के ही दिन मौत के आगोश में समा गया बाबूलाल…पूरे गांव ने नम आंखों से दी विदाई

उदय सिंह

मस्तुरी – पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम पतईडीह सरपंच प्रतिनिधि बाबूलाल यादव अपने 3 मित्रो चिल्हाटी सरपंच प्रतिनिधि अनूप नायक,सेमराडीह (जैतपुरी) सरपंच पुरन केवर्त और पचपेड़ी थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक रामबहोर सिन्हा के साथ शुक्रवार शाम 5 बजे के आसपास गरियाबंद जिले के पर्यटन स्थल जतमई -घटारानी जाने को अपने मित्र अनूप नायक की कार CG 10 AS 7733 में सवार होकर निकले थे। जिसकी कार गरियाबंद जिले के छुरा थाना क्षेत्र के ग्राम मोगरा के पहले ग्राम चरौदा के पास छुरा मेन रोड पर कार चालक अनूप नायक का कार से संतुलन बिगड़ गया और अनियंत्रित होकर सड़क किनारे कर्रा पेड़ से टकराकर पलट गई, जिसमे कार के पीछे सवार सरपंच प्रतिनिधि बाबूलाल यादव एवं पचपेड़ी थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक रामबहोर सिन्हा की मौके पर ही मौत हो गई।

वही कार में सवार सेमरडीह (जैतपुरी) सरपंच पुरन केवर्त और कार चला रहे चिल्हाटी सरपंच प्रतिनिधि अनूप नायक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें अनूप नायक का ईलाज अस्पताल में किया जा रहा है। इस दुखद घटना में बाबूलाल यादव की मौत हो गई है जो अपने अन्य मित्रो को अपने जन्मदिन पर घूमने जाने की बात कहकर निकला था, वही सोशल मीडिया फेसबुक में भी अपने दोस्तो को जन्मदिन की बधाई देने वालो को शुकिया thank you लिखा था। शनिवार शाम 6 बजे जब मृतक का शव गृह ग्राम पतईडीह पहुंचा तो पूरे गांव के लोगो ने नम आंखों से श्रद्धांजलि दी।

प्रधान आरक्षक सिन्हा को श्रद्धांजलि देने उमड़ी सैकड़ो की संख्या में भीड़

पचपेड़ी थाने में पदस्थ रामबहोर सिन्हा का शव जब पचपेड़ी पहुंचा तब थाने के सभी कर्मचारियों ने अपने साथी को श्रद्धांजली अर्पित की प्रधान आरक्षक सिन्हा मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम मोहतरा का निवासी था अपने सरल स्वभाव के कारण हर वर्ग के लोगो के बीच अच्छे संबंध थे उसकी इस तरह से अचानक दुर्घटना में मौत होना अचंभित कर रहा है, वही जब उनका शव गृह ग्राम पहुंचा तो सैकड़ो की संख्या में लोगो ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी।

error: Content is protected !!
Letest
लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि...