बिलासपुर

VIDEO:- व्यापार विहार में दिनदहाड़े बड़ी वारदात…झांसा देकर 3 लाख रुपये से भरा बैग लेकर फरार हुए बाइक सवार बदमाश, व्यापारियों में दहशत

रमेश राजपूत

बिलासपुर – शहर के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र व्यापार विहार में दिनदहाड़े व्यापारी को झाड़ फूंक का झांसा देकर ठगी की वारदात ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। थोक मंडी में खरीदारी करने पहुंचे एक व्यापारी से बाइक सवार दो बदमाशों ने 3 लाख रुपये से भरा बैग झांसा देकर ले लिया और देखते ही देखते भीड़भाड़ वाले इलाके से फरार हो गए। घटना के बाद व्यापारियों में दहशत का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार नवागढ़ निवासी व्यापारी जनक प्रसाद साहू अपने बेटे उमेश कुमार साहू के साथ व्यापारिक जरूरतों के लिए नकद राशि लेकर व्यापार विहार पहुंचे थे। उन्होंने लहसुन, प्याज सहित अन्य कृषि उत्पादों की थोक खरीदारी की। इसके बाद जब वे अंडा चौक के पास से गुजर रहे थे, तभी पहले से पीछा कर रहे बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें निशाना बना लिया। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने पहले व्यापारी को अपनी बातों में उलझाया और तबीयत ठीक करने का झांसा देकर कुछ कदम आगे चलने के लिए कहा, इसी दौरान मौका मिलते ही उनके हाथ से रुपयों से भरा बैग लेकर आरोपी भागने लगे।

अचानक हुई इस वारदात से व्यापारी हक्का-बक्का रह गया और उन्होंने शोर मचाया, और पीछे दौड़े लेकिन तब तक आरोपी तेज रफ्तार बाइक से मौके से फरार हो चुके थे। घटना की सूचना मिलते ही तारबहार पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस ने व्यापार विहार और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है। फुटेज में बाइक सवार संदिग्धों की गतिविधियां कैद होने की बात सामने आई है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। दिनदहाड़े हुई इस ठगी को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज, बाइक और आरोपियों के हुलिए के आधार पर जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। वहीं, व्यापार विहार जैसे व्यस्त इलाके में हुई इस वारदात ने व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। व्यापारियों ने पुलिस से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

 

error: Content is protected !!
Letest
प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता की मौत से सनसनी...मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, कमरे मे... महज 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हंसिया से गला रेतकर हत्या, छह दिन बाद खुला अंधे कत्ल का राज रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र...