मस्तूरी

मस्तूरी : मुर्गी फार्म में चोरी और फिर विरोध करने पर मारपीट की वारदात… सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई आरोपियों की करतूत

उदय सिंह

मस्तूरी – थाना क्षेत्र के ग्राम वेद परसदा में बीती रात एक युवक के मुर्गी फार्म में घुसकर तीन अज्ञात व्यक्तियों ने पहले चोरी की और फिर इसका विरोध करने पर प्रार्थी के साथ मारपीट की वारदात को अंजाम दिया। प्रार्थी यश कुमार कैवर्त ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 6 नवंबर की रात करीब 2 बजे वह अपने मुर्गी फार्म हाउस के परछी में सोया हुआ था। तभी तीन अज्ञात लोग फार्म के अंदर घुस आए और उसके सिरहाने रखे मोबाइल फोन वीवो वी40 कीमत लगभग 25 हजार रुपये को चोरी कर ले जाने लगे। आवाज़ सुनकर जागने पर यश कुमार ने आरोपियों का पीछा किया, लेकिन तीनों ने उसे पकड़ लिया और गाली-गलौज करते हुए बेल्ट व मुक्कों से पिटाई कर दी।

मारपीट में उसे कोहनी, भुजा, दाहिने कनपट्टी और बाएं पैर में चोटें आई हैं। आरोपी मोबाइल लेकर मौके से मोटरसाइकिल में फरार हो गए। घटना की जानकारी पीड़ित ने अपने पिता को दी, जिसके बाद पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।मस्तूरी पुलिस ने अज्ञात तीन व्यक्तियों के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 303(2)-BNS, 331(4)-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, पुलिस को घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज मिले हैं, जिनमें आरोपियों की करतूत कैद हो गई है। फुटेज के आधार पर उनकी पहचान की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता की मौत से सनसनी...मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, कमरे मे... महज 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हंसिया से गला रेतकर हत्या, छह दिन बाद खुला अंधे कत्ल का राज रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र...