गौरेला पेंड्रा मरवाही

जीपीएम: अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का भंडाफोड़…6 आरोपी गिरफ्तार, 38 तोला सोना,1.5 किलो चांदी और स्कार्पियो बरामद,

रमेश राजपूत

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही– जिले में लगातार हो रही चोरी और नकबजनी की वारदातों का पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए एक अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण, वाहन, मोबाइल फोन और चोरी में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज राम गोपाल गर्ग के निर्देशन तथा प्रभारी पुलिस अधीक्षक अविनाश कुमार मिश्रा के पर्यवेक्षण में जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर नियंत्रण के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान थाना मरवाही, थाना पेंड्रा, चौकी कोटमी और चौकी सिवनी क्षेत्र में बीते कई महीनों से हो रही चोरी की घटनाओं की जांच के दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले। तकनीकी विश्लेषण, साइबर इनपुट, मुखबिरों की सूचना और संदिग्धों की लगातार निगरानी के आधार पर पुलिस ने गिरोह के सदस्यों को चिन्हित कर गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने जीपीएम जिले के अलावा मध्यप्रदेश के अनुपपुर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में चोरी और नकबजनी की कई घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 38 तोला सोना, डेढ़ किलो चांदी के आभूषण, चोरी की रकम से खरीदी गई महिंद्रा स्कॉर्पियो वाहन क्रमांक CG22 AC 2327, चोरी में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल, कई एप्पल मोबाइल फोन तथा कटर मशीन, जैक रॉड, हथौड़ी, छैनी सहित अन्य औजार बरामद किए हैं।

जांच में चौकी कोटमी, थाना पेंड्रा, थाना मरवाही तथा मध्यप्रदेश के जैतहरी थाना क्षेत्र में दर्ज कुल सात चोरी और नकबजनी के मामलों का खुलासा हुआ है। गिरफ्तार आरोपियों में परमेश्वर गोस्वामी उर्फ रवि, सूरज गोस्वामी, सुमित गोस्वामी, प्रणय पाण्डेय, विशाल जादव उर्फ विशू और शरद काटकर शामिल हैं। पुलिस के अनुसार यह गिरोह सुनसान मकानों और ग्रामीण क्षेत्रों को निशाना बनाकर योजनाबद्ध तरीके से चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। इस पूरे अभियान में थाना मरवाही, थाना पेंड्रा, चौकी सिवनी, चौकी कोटमी और साइबर सेल की संयुक्त टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने इसे जिले में चोरी की घटनाओं के खिलाफ बड़ी सफलता बताया है।

error: Content is protected !!
Letest
बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क... घर में लहूलुहान मिली 17 वर्षीय किशोरी... धारदार हथियार से खुद का गला और कलाई काटी लिफ्ट देकर मदद करना पड़ा भारी... शराब के लिए रुपये नहीं दिए तो आरोपी ने साथियों के साथ किया धारदार ह... बिलासपुर तीजा मनाने रीवा गई थी महिला, पीछे घर में टूट गया ताला... 6 लाख से ज्यादा के जेवर-नकदी पार, बिलासपुर में दो दिन गरबे की धूम, 11-12 अक्टूबर को सीजी गरबा में सजेगी रंगीन शाम… टीवी की ‘प्रतिज्ञा’... बिलासपुर: कोल्ड ड्रिंक में जहर! सास की हालत बिगड़ी तो बहू पर हत्या के प्रयास का आरोप.. पुलिस ने दर्ज... तलाक से इनकार पड़ा भारी! आरक्षक पत्नी और सास ने शिक्षक से की लात-घुसो से मारपीट, रेलवे ट्रैक पर फेंक... VIDEO:- शिक्षा के मंदिर में ‘नशे का पाठ’! गुरुजी के वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल…10 महीने से... चरित्र शंका में हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी के पेट पर राड से किया हमला... गर्भस्थ शिशु की मौत, पत्न...