रायगढ़

ओवरलोड वाहनों पर शुरू हुई कार्रवाई….भारी भरकम चालान काटकर दी गई चेतावनी

भुवनेश्वर बंजारे

रायगढ़ – यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले
ट्रक चालकों के खिलाफ विभाग ने कार्यवाही शुरू कर दी है। जहा ओवरलोड ट्रक के खिलाफ यातायात पुलिस ने 44 हजार रुपए का चालान काटा है। मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ एसपी दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देश पर यातायात पुलिस द्वारा चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को रायगढ़-पूंजीपथरा मुख्य मार्ग पर वाहन चेकिंग किया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस को ट्रक क्रमांक सीजी 07 सीपी 0232 में फैक्ट्री मटेरियल क्षमता से अधिक लोड पाया गया।

जिसपर पुलिस ने जमुई (बिहार) निवासी नवीन यादव के खिलाफ माेटर व्हीकल एक्ट की धारा 113/194 के तहत 44 हजार रुपए का चालान काटा गया है। इस कार्यवाही ने अन्य ट्रक चालकों को सबक देने का काम किया है। ताकि वह ओवर लोड गाड़ी के साथ कोई सफर ना करे। वहीं यातायात पुलिस ने यह साफ कर दिया है। यातायात मानदंडों का पालन नहीं करने वालों पर कार्रवाई जारी रहेगी।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- 15 मिनट में बाइक गायब, कैमरे में चोर कैद; फिर भी सिविल लाइन पुलिस खाली हाथ, कार्रवाई पर उठे ... 3,100 का दावा, लेकिन किसानों की सहायता 917 से घटकर 659! MSP बढ़ोतरी का लाभ कहां गया?...विजय केशरवानी... रोजी-रोटी कमाकर घर लौट रहे गरीब दंपति पर काल बनकर आया तेज रफ्तार ऑटो, टक्कर से पत्नी की मौत, परिवार ... रतनपुर:- घूमने निकले 10 युवाओं की कार ट्रेलर में घुसी, युवती की मौत, 2 गंभीर, 8 घायल, झपकी ने छीन ली... बिलासपुर:- 10 करोड़ की जमीन, आदिवासी के हक पर सवाल! नगर निगम के अपर आयुक्त खजांची कुमार की भूमिका घे... शादी की बात पर विवाद के बाद युवक ने लगाई आग...मौत के 10 माह बाद प्रेमिका गिरफ्तार, आत्महत्या के लिए ... बिल्हा:- चेक में काट-छांट कर 3.38 लाख का फर्जीवाड़ा... बिल्हा सहकारी बैंक के कर्मचारी और समिति पदाधि... सुप्रीम कोर्ट से राहत...सरकंडा NDPS मामले की सुनवाई पर लगी रोक...रानी सिंह की याचिका पर सुप्रीम कोर्... ढेंका बाईपास मोड़ में दर्दनाक हादसा...मल्हार से बिलासपुर आ रहे तीन युवकों को ट्रेलर ने मारी टक्कर, 2... रतनपुर:- सुबह की सैर बनी जिंदगी की आखिरी सैर! तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ग्रामीण को कुचला, मौके पर ही...