कोटा

घर से बकरी चराने निकले नाबालिग की 11 केवी लाइन की चपेट में आने से हुई मौत, 3 दिन बाद पेड़ से लटकी मिली लाश,,

प्रेम सोमवंशी

कोटा-थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घोड़ामार से बकरी चराने निकले नाबालिक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई है वही 3 दिन बाद परिजनों को शव मिल पाई है। मिली जानकारी के अनुसार छोटी करगी से बीजा मोड़ जाने वाले रास्ते में ठाकुर बगीचा के एक डूमर पेड़ में जिससे 11 केवी के तार गुजरी हुई थी जिसमे नाबालिग की लाश लटकी हुई मिली जिसकी सूचना ग्रामीणों ने कोटा पुलिस को दिया कोटा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार युवक का नाम संतोष गोड़ उम्र 17 वर्ष पिता कृपाल गोड़ ग्राम घोड़ामार का रहने वाला था

नाबालिग की 3 दिन पहले कोटा थाना में गुमशुदगी का रिपोर्ट दर्ज हुआ है युवक अपने दोस्तों के साथ घर से बकरी चराने के लिए निकला हुआ था अंदाजा लगाया जा रहा है कि बकरियों के लिए पत्ते तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ा होगा और 11 केवी तार की चपेट में आ गया होगा फिलहाल कोटा पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

परिजनों ने आरोप लगाया है कि
विद्युत विभाग की लापरवाही की वजह से नाबालिग की जान गई है। घंटो-घंटो लाइन सप्लाई बंद करके मेंटेनेंस का कार्य करने वाले विद्युत विभाग की पोल खुल गई है।

अगर मेंटेनेंस के समय तार को पेड़ हटा दिए रहते तो शायद आज संतोष जिंदा होता।

error: Content is protected !!
Letest
बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत पचपेड़ी: झरिया डेम में नहाने गए बुजुर्ग की डूबने से मौत...पानी में मिली लाश VIDEO:- मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, नीचे उतारने पहुंची पुलिस तो और ऊपर चढ़ती गई… सवा घंटे तक चला हाई-... किसानों की मांगों को लेकर 8 अक्टूबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन...जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन के बा... 24 साल से एक ही जिले में जमी है ‘कुर्सी’! ट्रैफिक शाखा के ASI पर उठे सवाल, तबादला नीति के बीच आखिर क... सीपत: तहसील परिसर के भीतर से निजी दुकान और तीन मंजिला भवन तक रास्ता! बाउंड्री बनने से पहले उठे ‘संरक... जोगीपुर में वन विभाग की नाक के नीचे 120 एकड़ वन भूमि पर कब्जे का मामला... कलेक्टर से की शिकायत, ग्रा... तखतपुर:- धमकी से खौफजदा युवक ने पीया कीटनाशक! परिजनों का आरोप मारपीट और जान से मारने की धमकी से तंग ...