बिलासपुररेल

64वें वार्षिक राष्ट्रीय रेल पुरस्कार समारोह के दौरान दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के तीन उत्कृष्ठ अधिकारी एवं एक कर्मचारी राष्ट्रीय रेल पुरस्कार से होंगे सम्मानित ।

आलोक

64वें वार्षिक राष्ट्रीय रेल पुरस्कार समारोह का आयोजन दिनांक 7 जुलाई को जमशेदजी भाभा थिएटर, मुंबई में किया गया है । इस समारोह में संपूर्ण भारतीय रेलवे के अलग-अलग जोन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके द्वारा वित्तीय वर्ष 2018-19 के दौरान किए गए उत्कृष्ट कार्य के लिए माननीय रेल मंत्री जी के द्वारा राष्ट्रीय रेल पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा ।इस पुरस्कार समारोह में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के तीन अधिकारियों एवं एक कर्मचारी को राष्ट्रीय रेल पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा । पुरस्कार से सम्मानित होने वाले दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अधिकारियों में हिमांशु जैन, सचिव, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, तन्मय मुखोपाध्याय, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, रायपुर एवं उदय कुमार भारती, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी, बिलासपुर तथा कर्मचारी वर्ग में श्री विनेक मेश्राम, सब इंस्पेक्टर शामिल है ।हिमांशु जैन, सचिव, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे को हिंदी निबंध प्रतियोगिता के निबंध लेखन के लिए राष्ट्रीय रेल पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा । इस पुरस्कार के पूर्व भी श्री हिमांशु जैन को 2016 में वरिष्ठ मंडल संकेत एवं दूरसंचार इंजीनियर, बिलासपुर मंडल के पद पर कार्य करते हुए उनके उत्कृष्ठ कार्य के लिए राष्ट्रीय रेल पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है ।

तन्मय मुखोपाध्याय, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक,रायपुर को रेलवे की कमाई में वृद्धि तथा बेटिकट यात्रियों पर कार्रवाई के साथ रेलवे राजस्व की वृद्धि में योगदान के लिए तथा श्री उदय कुमार भारती वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी, बिलासपुर को उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ठ कार्य एवं अन्य क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया जाएगा । इसी प्रकार विनायक मेश्राम सब इंस्पेक्टर को रेलयात्री एवं रेल संपत्ति की सुरक्षा कार्य में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया जाएगा ।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...