रतनपुर

कोठे की दीवार तोड़कर 19 बकरा-बकरियां चोरी…अब रतनपुर क्षेत्र में सक्रिय हुए चोर,

जुगनू तंबोली

रतनपुर – थाना रतनपुर क्षेत्र के ग्राम चकराभाठा में पशुपालक के घर के कोठे से अज्ञात चोरों द्वारा 19 बकरा-बकरियों की चोरी का मामला सामने आया है। चोरी गए पशुओं की कीमत करीब 60 हजार रुपये बताई जा रही है। पीड़ित की शिकायत पर रतनपुर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम चकराभाठा निवासी समन सिंह पैकरा खेती-किसानी के साथ बकरी-बकरा पालन का काम करते हैं। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि 19 जून 2026 को रोज की तरह दोपहर करीब 3 बजे वह अपने 4 नग बकरों और 15 नग बकरियों को जंगल चराने ले गए थे। शाम करीब 6 बजे सभी पशुओं को वापस लाकर घर के कोठे में बंद कर दिया था। कोठे में टीन का दरवाजा लगा हुआ था। पीड़ित के अनुसार रात करीब 10 बजे परिवार के सभी सदस्य खाना खाकर सो गए।

अगले दिन सुबह करीब 4 बजे उठकर जब उन्होंने कोठे को देखा तो पाया कि दीवार टूटी हुई थी और अंदर रखे सभी बकरा-बकरियां गायब थीं। अज्ञात चोरों ने कोठे की दीवार तोड़कर अंदर प्रवेश किया और 4 बकरों एवं 15 बकरियों को चोरी कर ले गए।समन सिंह ने आसपास के क्षेत्रों में काफी तलाश की, लेकिन चोरी गए पशुओं का कोई सुराग नहीं मिल सका। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह अपने बकरा-बकरियों को पहचान सकते हैं। शिकायत के आधार पर रतनपुर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 305(ए) और 331(4) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच करते हुए चोरों की तलाश में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...