मल्हार

नगर पंचायत मल्हार वार्ड 5 में पार्टी कार्यालय का हुआ उद्घाटन…. कार्यकर्ताओ ने भाजपा को जीत दिलाने लिया संकल्प,

हरिशंकर पांडेय

मल्हार – नगरीय निकाय चुनाव संचालन के लिए नगर पंचायत मल्हार में भाजपा ने वार्ड 5 में रविवार को कार्यालय का उदघाटन किया साथ ही कार्यकर्ता सम्मेलन भी किया गया। जिसमें भाजपा ग्रामीण जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल, पूर्व विधायक डॉ कृष्णमूर्ति बांधी, मंडल अध्यक्ष राजकुमार साहू, अरुण सिंह, बीपी सिंह, राजकुमार सिंह, निखिल केशरवानी, रामदुलारे धर्मेंद्र कोसले, राजेश्वर भार्गव, सन्तोष मिश्रा सहित अन्य भाजपा नेता शामिल हुए।

अरुण सिंह ने कहा कि संकल्प लेकर जाए कि यहां इस बार के चुनाव में भाजपा की सरकार बनाएंगे क्योकि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है यहां भी विकास होगा। मोहित जायसवाल ने कहा कि केंद्र में तीसरी बार मोदी सरकार है मल्हार में भी भाजपा का होना चाहिये। शून्य से शिखर तक पहुचने वाला नेता मल्हार में है और यहां भाजपा सरकार के योजना को धरातल में जनप्रतिनिधि लाएंगे इसलिए सभी अध्यक्ष सहित पार्षदों को जीतना दिलाना होगा।

पीएम आवास सहित सभी जनकल्याणकारी योजना का लाभ हर एक लाभार्थी को मिल पाएगा। उन्होंने बताया कि महतारी वंदन योजना का पोर्टल फिर खुलेगा जिसमे योजना से वंचित महिलाओं को जोड़ा जाएगा। डॉ बांधी ने कहा कि भाजपा से जुड़े हर एक कार्यकर्ता का दायित्व है कि वे इस बार के चुनाव में भाजपा सरकार की योजनाओं को आम लोगो को अवगत कराएं जिससे उनको लाभ मिल सके।

कार्यक्रम में भाजपा का ध्वज भी लगाया गया। जिसके बाद नगर में रैली निकाली गई। इस अवसर पर अध्यक्ष प्रत्याशी धनेश्वरी धनेश्वर केवट, अरविंद साहू, रवि कैवर्त, अवध प्रजापति, राजा चौबे, राजकुमार वर्मा, धर्मेंद्र सिंह, अजित सिंह, कमलेश सिंह, मिलु कैवर्त, रमेश यादव, मिथुन यादव समस्त पार्षद प्रत्याशी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं नगरवासी उपस्थित थे।

error: Content is protected !!
Letest
डीजे पर नाचने से मना किया तो CAF आरक्षक पर हमला... तीन युवकों ने कांटेदार डंडे और पत्थर से पीटा, मल्हार स्कूल में छात्राओं से दुर्व्यवहार के आरोप सिद्ध, फिर भी सिर्फ तबादला! डीईओ की कार्रवाई घेरे म... 16 साल पहले खरीदी जमीन पर कब्जे का आरोप…बिलासपुर की आदिवासी भाजपा पार्षद ही सीमांकन के लिए लगा रही च... डेढ़ माह से लापता कोयले से लदे चार ट्रक....4 लाख रुपये लेकर भी नहीं पहुंचा माल! ट्रांसपोर्टर समेत पा... बिलासपुर: मारपीट के बाद घर जाकर सोया युवक, फिर नहीं उठा, मौत से मचा हड़कंप, परिजनों ने लगाए हत्या के... अच्छे आचरण का मिला इनाम! बिलासपुर केंद्रीय जेल से 21 आजीवन कैदी रिहा, 14 साल या उससे अधिक काटी सजा VIDEO: सेंदरी की 4 एकड़ जमीन पर विवाद: 21 लाख की अग्रिम राशि के बाद भी अन्य को बिक्री की कोशिश का आर... बिलासपुर: फरार दीपक डहरिया उर्फ फोसो की तलाश तेज, पुलिस ने घोषित किया 5 हजार रुपये का इनाम नूतन चौक में तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से बुजुर्ग की मौत..वाहन चालक मौके से हुए फरार, VIDEO :- गरबा की आड़ में सिगरेट-पिस्टल का प्रदर्शन पड़ा भारी, वायरल वीडियो पर बिलासपुर पुलिस का एक्श...