बिलासपुर

फर्जी कॉलर ने ऑनलाइन पैसे कराए ट्रांसफर… पीड़ित को दोस्त बनकर किया था फोन,

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर– दोस्त बनकर शातिर ठग ने एनजीओ के प्रशिक्षक के साथ 50 हजार की ठगी को अंजाम दिया है। मामले में देवनंदन नगर निवासी योगेश शर्मा की शिकायत के बाद सरकंडा पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी योगेश के पास 30 अक्टूबर की सुबह एक नंबर से कॉल आया कि जहा फोन पर बता कर रहे व्यक्ति ने अपने आप को प्रार्थी का दोस्त होने का भरोसा दिलाया। उसके बाद कहा कि मेरे नंबर में ऑनलाइन पैसा नही जा रहा है। उसने कहा की वह प्रार्थी के मोबाइल में पैसा डलवा रहा है। जिसे वह उनके बताए नंबर में भेज दे। जिसकी बातो में आकर प्रार्थी ने आरोपी द्वारा भेजे गए 25 हजार के 5 ट्रांजेक्शन के फर्जी मैसेज पर भरोसा कर आरोपी के बताए नंबर में 50 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिया। इस बीच फ्रॉड होने की शंका पर प्रार्थी ने जब अपना एकाउंट चेक किया तो पता चला की उक्त मैसेज फर्जी है। जिसके बाद घटना की शिकायत प्रार्थी ने थाने में दर्ज कराई है। मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
रिहायशी इलाके में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद.. 8.56 लाख का माल जब्त, बिलासपुर:- ट्यूशन से लौट रही 16 वर्षीय जानवी की मौत... तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, चालक वाहन ... सिम्स में नर्सों की हड़ताल, मरीजों की देखभाल प्रभावित...3 दिन बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी, न्यायधानी में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही - नेत्र सहायक अधिकारी के रिक्त पदों पर RHO की पदोन्नति कछु... बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर चाकू की नोक पर लूट! यात्री का पर्स और 5 हजार रुपये छीने, चार बदमाश गिरफ्तार VIDEO बिलासपुर:- बच्चों को स्कूल से लेने पहुंचे पिता… तभी धू-धू कर जलने लगी क्रेटा कार! कुछ ही देर म... पचपेड़ी - फर्जी चेक देकर जमीन की रजिस्ट्री कराने का आरोप...2.76 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज उधारी में सामान देने से किया इनकार तो भड़का युवक, महिला को डंडे से पीटा; सिम्स में चल रहा इलाज मस्तूरी: गतौरा अटल बाजार में मजदूर पर लाठी-डंडों से हमला, हाथ टूटा, दो आरोपियों ने दिया घटना को अंजा... मां डिडनेश्वरी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन