बिलासपुर

बाइक रोकते ही युवक की गाड़ी छीनकर आरोपी हुए फरार…2 अज्ञात आरोपियों पर अपराध दर्ज

रमेश राजपूत

बिलासपुर – चकरभाठा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जोगीपुर में अज्ञात आरोपियों ने एक व्यक्ति की मोटरसाइकिल छीन ली। प्रार्थी बहोरिक कुमार चेलके, जो ग्राम केसला का निवासी है और तिफरा सब्जी मंडी में मजदूरी करता है, उसने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि दिनांक 5 अगस्त 2025 की सुबह करीब 4:30 बजे वह अपनी मोटरसाइकिल होंडा साइन CG 10 BX 5586 से तिफरा जाने के लिए निकला था। वह जैसे ही वाणीराव पेट्रोल पंप के पास ग्राम जोगीपुर पहुंचा, वहां सड़क किनारे सफेद शर्ट पहने करीब 20-22 वर्ष के दो युवक खड़े मिले। प्रार्थी ने जैसे ही मोटरसाइकिल रोकी, युवकों ने चाबी निकाल ली। प्रार्थी के विरोध करने पर वे उसकी मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गए। वाहन की अनुमानित कीमत 45,000 रुपये बताई गई है।
घटना के बाद उसने थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 309(4)-BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
बिजली बिल जीरो, कमाई भी शुरू! पीएम सूर्यघर योजना से बदली उपभोक्ता की जिंदगी, बिलासपुर में 100 करोड़ ... कोटा: नवापथरा मोड़ पर मौत बनकर आया ट्रक, बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर ही मौत, भाई घायल, मासूम बे... मल्हार:- चरित्र पर सवाल, विवाद और फिर मौत! महिला की आत्महत्या मामले में आरोपी जीजा गिरफ्तार, बिलासपुर :- खेत से घर लौट रही युवती के साथ दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से दोनों पैर कटे, पर... मल्हार: साइबर ठगी के पैसों का म्यूल खाता बना जरिया..5 शिकायतों से खुला राज, खाताधारक गिरफ्तार 'तुम्हारी वजह से हुए निलंबित' कहकर शिक्षक दंपती ने दूसरे शिक्षक को पीटा, शिकायत करने का लगाया आरोप, ... मौत बनकर दौड़ा मिनी पिकअप, मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन लोगों की दर्दनाक मौत...मुंगेली विधायक पुन्नूलाल... बच्चा खोया, मां अब भी बेखबर… पिता से अस्पताल मांग रहा 45 हजार का बिल! नवजात की मौत के बाद भी खत्म नह... शराब के नशे में हैवान बना पति! पत्नी पर तारपीन तेल डालकर लगाई आग, 36 घंटे में रायपुर से गिरफ्तार VIDEO:- मल्हार के कनकन कुएं में समाया ईश्वर यादव, दर्दनाक मौत से मचा हड़कंप, पुलिस जुटी जांच में