बिलासपुर

बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा में बढ़ोत्तरी,लोक सेवा केन्द्र के माध्यम से बिजली बिल का संग्रहण प्रारंभ…घंटो लाइन में लगने और भीड़ से मिल रही राहत

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा में बढ़ोत्तरी करते हुये लोक सेवा केन्द्र के माध्यम से बिजली का बिल संग्रहण करने की व्यवस्था का आरंभ किया गया है, जिसके तहत् बिलासपुर क्षेत्र के विभिन्न कार्यालयों में उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए लोक सेवा केन्द्रों ने बिजली बिल संग्रहण का कार्य भी शुरू कर दिया है।पाॅवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी अपने उपभोक्ताओं की सेवा में अधिक से अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है, जिसके अंतर्गत पूरे प्रदेश में लोक सेवा केन्द्र (काॅमन सर्विस सेंटर) के माध्यम से बिजली बिल संग्रहण करने की सुविधा का विस्तार किया जा रहा है। वर्तमान में इस योजना के तहत् बिलासपुर रीजन के बिलासपुर शहर में गोल बाजार, नेहरूनगर, सरकंडा, पी.जी.बी.टी. सबस्टेशन कैंपस व तोरवा जोन, बिलासपुर (ग्रामीण) के वितरण केन्द्र तिफरा, बिल्हा, बरतोरी, सकरी, सेंदरी, पेण्ड्रारोड जिले में वितरण केन्द्र पेण्ड्रा (शहर), पेण्ड्रारोड़ एवं दुबटिया, मुंगेली जिले के वितरण केन्द्र सिलदहा, पथरिया, मुंगेली जोन व मुंगेली (ग्रामीण), कोरबा जिले के पोडीमार जोन व तुलसीनगर जोन तथा ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित लोक सेवा केन्द्र के द्वारा बिजली बिल संग्रहण का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।

यह सेवा उपभोक्ताओं के लिए सुबह 8 बजे से सायं 8 बजे तक चालू रहेगी, जहां पर कोई भी विद्युत उपभोक्ता बिजली का बिल नगद भुगतान कर सकता है, तथा भुगतान के पश्चात प्राप्त रसीद की सत्यता की जाॅंच के लिए रसीद पर प्रिंट QR code  को मोबाईल फोन में QR code  स्कैनर के माध्यम से स्कैन करके भुगतान का पूरा विवरण देखने की भी सुविधा प्रदान की गई है। बिलासपुर क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक भीम सिंह कंवर ने बताया कि इस सुविधा के प्रारंभ हो जाने से उपभोक्ताओं को बिजली के बिल जमा करने में परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा, यदि किसी उपभोक्ता को भुगतान संबंधित शिकायत होती है तो वह टोल फ्री नंबर 1912 पर सूचित कर सकते हैं। साथ ही सभी उपभोक्ताओं से कम्प्यूटर जनरेटेड बिल लेने तथा ऐसा नही होने पर इसकी सूचना तत्काल संबंधित अधिकारी को देने की अपील की गई है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 10 निरीक्षकों और एक सउनि की नई पदस्थापना, कई थानों के बदले प्रभारी रतनपुर:- अतिक्रमण हटाने के बाद विवाद, नगर पालिका उपाध्यक्ष को गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, फर्जी जाति प्रमाण पत्र का मामला उजागर, पहचान छिपाकर सरकारी योजनाओं का अनुचित लाभ लेने के आरोप में दो... मस्तूरी: पुरानी रंजिश में नाबालिग पर जानलेवा हमला, पांच आरोपी गिरफ्तार, रावण दहन के बाद हुआ विवाद, स... प्रेम, शक और कत्ल! दूसरे युवक से बातचीत पर प्रेमी ने घोंट दिया 17 वर्षीय प्रेमिका का गला,साथी समेत द... बिजली बिल बकाया है तो न चूकें मौका… दिसंबर तक मिलेगी 40% तक छूट,85 हजार उपभोक्ताओं को समाधान योजना स... बिलासपुर जिला अस्पताल में सुरक्षा फेल! रात के अंधेरे में पांच मोबाइल पार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गं... तिफरा ओवरब्रिज के नीचे बुजुर्ग से लूट... नकद और मोबाइल लेकर फरार हुए आरोपी, पुराने बस स्टैंड पर किसके संरक्षण में चल रही हैं अवैध चखना दुकानें? आबकारी विभाग की कार्रवाई पर उठ र... तखतपुर में पुरानी रंजिश पर खूनी संघर्ष! घर के सामने लाठी डंडों से परिवार पर हमला... महिला समेत सात ल...