बिलासपुर

पुराने बस स्टैंड पर किसके संरक्षण में चल रही हैं अवैध चखना दुकानें? आबकारी विभाग की कार्रवाई पर उठ रहे सवाल?

उदय सिंह

बिलासपुर – न्यायधानी बिलासपुर के पुराने बस स्टैंड स्थित सरकारी शराब दुकान के आसपास कथित अवैध चखना दुकानों का संचालन चर्चा का विषय बना हुआ है। स्थानीय स्तर पर करीब 5 से 7 दुकानों के खुलेआम संचालित होने की बात सामने आ रही है। सवाल यह है कि शहर के बीचों-बीच यदि इतनी दुकानें संचालित हो रही हैं, तो संबंधित विभाग की नजर इन पर क्यों नहीं पड़ रही? क्या इन दुकानों के संचालन की जानकारी आबकारी विभाग को नहीं है, या फिर जिम्मेदार अधिकारी जानबूझकर अनदेखी कर रहे हैं?

पहले हो चुकी है हत्या, फिर भी नहीं चेते जिम्मेदार?

पुराने बस स्टैंड स्थित शराब दुकान का इलाका पहले भी शराब को लेकर हुए विवाद के कारण सुर्खियों में रह चुका है। बताया जाता है कि कुछ साल पहले इसी शराब दुकान के पास हुए विवाद में एक युवक की हत्या हो गई थी। ऐसी घटना के बावजूद शराब दुकान के आसपास की गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी और कथित अवैध दुकानों के संचालन पर कार्रवाई को लेकर सवाल उठ रहे हैं। शराब दुकानों के आसपास चखना दुकानों का संचालन केवल नियमों के पालन का विषय नहीं, बल्कि सार्वजनिक व्यवस्था और सुरक्षा से भी जुड़ा है। ऐसे में इन दुकानों की वैधता की जांच और नियमों के उल्लंघन की स्थिति में कार्रवाई जरूरी मानी जा रही है।

गांवों में कार्रवाई, शहर में क्यों चुप्पी?

आबकारी विभाग की कार्रवाई को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। एक ओर गांवों और दूरस्थ क्षेत्रों में कार्रवाई की खबरें सामने आती हैं, वहीं शहर के व्यस्त इलाके में कथित अवैध चखना दुकानों के संचालन को लेकर कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट नहीं है। आखिर विभाग की निगरानी व्यवस्था यहां कितनी सक्रिय है? आबकारी अधिकारी ऐश्वर्या मिंज से सवाल है कि पुराने बस स्टैंड क्षेत्र में संचालित बताई जा रही इन दुकानों की जांच कब होगी? क्या विभाग मौके पर पहुंचकर दुकानों की वैधता, संचालन की अनुमति और नियमों के पालन की पड़ताल करेगा? अब निगाहें आबकारी विभाग पर हैं। जरूरत निष्पक्ष जांच की है, ताकि यदि नियमों का उल्लंघन पाया जाए तो नियमानुसार कार्रवाई हो और शहर के बीचों-बीच व्यवस्था पर उठ रहे सवालों का जवाब मिल सके।

error: Content is protected !!
Letest
पटाखा फोड़ने को लेकर गनियारी में बवाल, महिला के बेटे को पत्थर से मारा, कार का शीशा तोड़ा, दूसरे पक्ष... शराब पीने के बाद बिगड़ी तबीयत, पार्षद समेत दो की संदिग्ध मौत....चार लोग बैठे थे साथ, बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 10 निरीक्षकों और एक सउनि की नई पदस्थापना, कई थानों के बदले प्रभारी रतनपुर:- अतिक्रमण हटाने के बाद विवाद, नगर पालिका उपाध्यक्ष को गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, फर्जी जाति प्रमाण पत्र का मामला उजागर, पहचान छिपाकर सरकारी योजनाओं का अनुचित लाभ लेने के आरोप में दो... मस्तूरी: पुरानी रंजिश में नाबालिग पर जानलेवा हमला, पांच आरोपी गिरफ्तार, रावण दहन के बाद हुआ विवाद, स... प्रेम, शक और कत्ल! दूसरे युवक से बातचीत पर प्रेमी ने घोंट दिया 17 वर्षीय प्रेमिका का गला,साथी समेत द... बिजली बिल बकाया है तो न चूकें मौका… दिसंबर तक मिलेगी 40% तक छूट,85 हजार उपभोक्ताओं को समाधान योजना स... बिलासपुर जिला अस्पताल में सुरक्षा फेल! रात के अंधेरे में पांच मोबाइल पार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गं... तिफरा ओवरब्रिज के नीचे बुजुर्ग से लूट... नकद और मोबाइल लेकर फरार हुए आरोपी,