बिलासपुर

पहले दिया मुनाफा फिर मोटी कमाई का लालच देकर युवक से 40 लाख की धोखाधड़ी,, नामी एजेंसी का नाम इस्तेमाल कर शातिर ठगो ने दिया घटना को अंजाम…

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – ऑनलाइन एप से पार्ट टाइम जॉब कर मुनाफा कमाने का झांसा देकर 40 लाख 75 हजार 261 रूपए की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। यह पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है, जहाँ ऑनलाईन प्लेटफॉर्म के माध्यम से पैसे इन्वेस्ट कर मोटी रकम कमाने का लालच देकर शुभम विहार निवासी देवेंद्र कुमार वस्त्रकार को साइबर ठगों ने लाखों का चूना लगाया है जिसकी लिखित शिकायत प्रार्थी ने सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई है जहां उन्होंने जानकारी देते हुए बताया है कि वह एक निजी संस्थान में काम करते हैं। उनके मोबाइल में चार फरवरी को अनजान नंबर से मैसेज आया। इसमें कुछ कमाई करने के लिए मेक माय ट्रिप का एजेंट बनने की बात कही। उनके हामी भरने पर मोबाइल में एक लिंक भेजा गया। इस लिंक के माध्यम से उनका कंपनी में रजिस्ट्रेशन कराने के साथ ही रुपए मांगे गए। कमाई के लालच में आकर उन्होंने जालसाजों के खाते में रूप भेज दिए गए। पैसे मिलते ही उन्हें 60 आर्डर पूरा करने के लिए कहते हुए होटलों को रेटिंग देने कहा। जिसके बाद काफी कम रकम के बदले उनको 500 रूपये 5974 और 18332 रुपए का मुनाफा हुआ। इससे उन्हें कंपनी पर भरोसा हो गया।

उसके बाद उन्होने पैसे को माइनस में कर दिया और अपना पुरा पैसा वापस लेने के लिये उतने माइनस पैसे डिपोजिट करने को बोलने लगे ताकि वो माइनस अमाउंट प्लस में आ जाये और रेटींग देने वाले काम को फिर से लगातार कर सके और फिर अपना पुरा पैसा वापस ले सके। अपने पैसे की लालसा में प्रार्थी ने पैसे को डिपोजीट करता चला गया। तब तक उसके खाते से 40 लाख 75 हजार 261 रुपए लग चुके थे। दूसरे दिन ही उनके खाते की पूरी राशि निकाल ली गई। इससे वे कंपनी के ग्रुप से बाहर हो गए। ग्रुप में जोड़ने के लिए उसने 35 लाख रुपए मांगे गए। प्रार्थी के मना करने पर इसके कुछ ही देर बाद उनके खाते को फिर से शून्य कर दिया गया। इसके बाद प्रार्थी को अपने साथ हुई धोखाधड़ी का एहसास हुआ इसके बाद उसने घटना की शिकायत सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई इधर मामले में सिविल लाइन पुलिस अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज जांच शुरु कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
दुर्गा झांकी देखने गए किराएदार, पीछे से टूट गया मकान का ताला... अलमारी से 80 हजार पार, पचपेड़ी:- बीड़ी नहीं दी तो भड़के युवक, छात्र पर बरसाए लात-घूंसे और बेल्ट, बीच-बचाव करने पहुंचे दोस्त... पटाखा फोड़ने को लेकर गनियारी में बवाल, महिला के बेटे को पत्थर से मारा, कार का शीशा तोड़ा, दूसरे पक्ष... शराब पीने के बाद बिगड़ी तबीयत, पार्षद समेत दो की संदिग्ध मौत....चार लोग बैठे थे साथ, बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 10 निरीक्षकों और एक सउनि की नई पदस्थापना, कई थानों के बदले प्रभारी रतनपुर:- अतिक्रमण हटाने के बाद विवाद, नगर पालिका उपाध्यक्ष को गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, फर्जी जाति प्रमाण पत्र का मामला उजागर, पहचान छिपाकर सरकारी योजनाओं का अनुचित लाभ लेने के आरोप में दो... मस्तूरी: पुरानी रंजिश में नाबालिग पर जानलेवा हमला, पांच आरोपी गिरफ्तार, रावण दहन के बाद हुआ विवाद, स... प्रेम, शक और कत्ल! दूसरे युवक से बातचीत पर प्रेमी ने घोंट दिया 17 वर्षीय प्रेमिका का गला,साथी समेत द... बिजली बिल बकाया है तो न चूकें मौका… दिसंबर तक मिलेगी 40% तक छूट,85 हजार उपभोक्ताओं को समाधान योजना स...