मस्तूरी

मस्तूरी: नौकरी दिलाने के नाम पर रकम लेकर प्रताड़ित किया, युवक ने दी जान.. मामा-मामी पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज

उदय सिंह

बिलासपुर – मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम हिर्री निवासी 22 वर्षीय राहुल साहू की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने जांच पूरी होने के बाद उसके मामा इंद्र कुमार उर्फ भवानी वैष्णव और मामी अंबिका वैष्णव के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 एवं 3(5) के तहत अपराध कायम कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मर्ग जांच के दौरान मृतक के माता-पिता, बहन तथा अन्य गवाहों के बयान दर्ज किए गए। जांच में सामने आया कि राहुल के माता-पिता ने रेलवे कैंटीन में नौकरी दिलाने के नाम पर रिश्तेदार होने के विश्वास में मामा-मामी को रुपये दिए थे। काफी समय बीतने के बाद भी नौकरी नहीं लगी तो राहुल कई बार अपनी रकम वापस मांगने गया। परिजनों के मुताबिक 9 मार्च 2026 को भी राहुल पैसे लेने गया था, जहां उसकी मामी अंबिका वैष्णव ने कथित रूप से धमकी दी कि यदि बार-बार पैसे मांगने आए तो रकम नहीं मिलेगी और झूठे दुष्कर्म के मामले में फंसा दिया जाएगा। इस घटना से राहुल मानसिक रूप से टूट गया और घर लौटकर पूरी बात अपने पिता को बताई। जांच में यह भी सामने आया कि अप्रैल 2025 से ही आरोपियों द्वारा उसे लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था, जिससे वह भय, सामाजिक बदनामी और तनाव से ग्रसित हो गया। इसी मानसिक दबाव के चलते राहुल ने 9 मार्च 2026 को जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली। उसे गंभीर अवस्था में सिम्स अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल की सूचना पर मर्ग कायम कर पुलिस ने जांच शुरू की थी। मर्ग जांच में मिले साक्ष्यों और गवाहों के बयानों के आधार पर अब पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का अपराध दर्ज कर मामले की विस्तृत विवेचना शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- कॉपी ट्रेडिंग के नाम पर सिम्स के डेंटल सर्जन से 6.88 लाख की ऑनलाइन ठगी, 14 लाख का मुनाफा ... बिलासपुर में दर्दनाक हादसा, अंतिम संस्कार के दौरान जलती चिता में घुसी आटो, मामा-भांजा झुलसे, आग में ... बिलासपुर: इंजेक्शन के ओवरडोज से महिला की मौत का आरोप.. मोपका के शिव मेडिसिटी अस्पताल में परिजनों ने ... दुर्गा झांकी देखने गए किराएदार, पीछे से टूट गया मकान का ताला... अलमारी से 80 हजार पार, पचपेड़ी:- बीड़ी नहीं दी तो भड़के युवक, छात्र पर बरसाए लात-घूंसे और बेल्ट, बीच-बचाव करने पहुंचे दोस्त... पटाखा फोड़ने को लेकर गनियारी में बवाल, महिला के बेटे को पत्थर से मारा, कार का शीशा तोड़ा, दूसरे पक्ष... शराब पीने के बाद बिगड़ी तबीयत, पार्षद समेत दो की संदिग्ध मौत....चार लोग बैठे थे साथ, बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 10 निरीक्षकों और एक सउनि की नई पदस्थापना, कई थानों के बदले प्रभारी रतनपुर:- अतिक्रमण हटाने के बाद विवाद, नगर पालिका उपाध्यक्ष को गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, फर्जी जाति प्रमाण पत्र का मामला उजागर, पहचान छिपाकर सरकारी योजनाओं का अनुचित लाभ लेने के आरोप में दो...