बिलासपुर

ट्रेलिफ़्रॉड:- इंश्योरेंस पॉलिसी बंद कराने का झांसा देकर 1.87 लाख की ठगी, शातिर ठगों ने बनाया शिकार

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी बंद कराने का झांसा देकर एक लाख 87 हजार रुपए ठगी का मामला प्रकाश में आया है। जहा शातिर ठग ने पीएनबी बैंक का अधिकार बनकर महिला के साथ लाखो की ठगी कि घटना को अंजाम दिया है। यह पूरा मामला सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत आसमा सिटी का है। जहा रहने वाली चंचल पांडेय ने मामले की शिकायत सकरी थाने में दर्ज कराई है। जहा उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि उनके मोबाइल में 7300578559 से कॉल आया। उसने बताया की आप अपनी लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी को बंद करवाना चाहते है तो वो हो जाएगा। महिला के हामी भरते ही शातिर ठग ने उसे 15370 जमा करने पर पॉलिसी बंद होने की जानकारी दी। जिसके बाद महिला ने ठग के बताए अनुसार उसे पैसे ट्रांसफर कर दिया। जिसके बाद ठग ने अलग अलग बहाना बनाकर महिला से 1,87,670 रुपए ऐंठ लिए। जब महिला को उसपर शक हुआ तो उन्होंने पीएनबी बैंक के मुख्य शाखा रायपुर पहुंची। जहां पता चला कि बैंक द्वारा कोई फोन उन्हे नही क्या गया है। जिसके बाद महिला को अपने साथ हुई ठगी का ऐहसास हुआ है। जिसपर उन्होंने मामले की शिकायत दर्ज कराई है। इधर मामले में सकरी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
एसबीआई लाइफ की ‘बीमा की बात’ पहल शुरू, छत्तीसगढ़ के 33 जिलों में चलेगा जागरूकता अभियान, 2047 तक सभी ... बिलासपुर के लॉज में दुष्कर्म का आरोप...बीमा प्लान समझाने के बहाने युवती को ले गया कमरे में, आरोपी पर... मल्हार में बारिश-ठंड से बेहाल गौवंश... 7 की हालत गंभीर, अलाव जलाकर जिंदगी बचा रहे स्थानीय युवा, रतनपुर में दर्दनाक हादसा: खंभे से टकराई कार...चालक की मौत बिलासपुर: खजुरी नवागांव के बाद अब ग्राम बिनौरी में मुरुम का अवैध उत्खनन जोरों पर, खनिज माफियाओं के ह... ड्यूटी पर हिर्री थाना जा रहे पुलिसकर्मी की बाइक को माजदा ने मारी टक्कर...हादसे के बाद चालक वाहन समेत... बिलासपुर : 25 हजार की घूस लेते वीडियो हुआ था वायरल, पटवारी ऋषिपूरी गोस्वामी सस्पेंड, बिलासपुर: बेकाबू होकर खेत में घुसी स्कूल बस, 25 बच्चे थे सवार,एक बच्चे को गंभीर चोट, ड्राइवर की लापर... रेलवे स्टेशन पर गांजा तस्करी का भंडाफोड़..ट्रॉली बैग में छिपाकर ले जा रहा था 7.50 लाख रुपये का गांजा... तूफान ‘अर्नव’ का असर: बिलासपुर में 29 अक्टूबर को सभी स्कूल बंद, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदे...