बिलासपुर

बिलासपुर:- घर बैठे नौकरी का झांसा देकर युवती से 2.82 लाख की ठगी…सकरी थाना में मामला दर्ज

रमेश राजपूत

बिलासपुर – साइबर ठगों ने घर बैठे जॉब देने के नाम पर एक युवती से 2 लाख 82 हजार रुपये की ठगी कर ली। पीड़िता की शिकायत पर थाना सकरी पुलिस ने वर्षा बंजारे और सिद्धार्थ अरविंद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, सकरी निवासी युवती जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही है, ने बताया कि 23 जुलाई से 25 जुलाई 2025 के बीच एक मोबाइल एप ‘JobDay’ के माध्यम से वह ठगी का शिकार हुई। लूडो खेलते समय एप का विज्ञापन देखकर उसने उसे डाउनलोड किया, जहां वर्क फ्रॉम होम के तहत रजिस्ट्रेशन किया गया। इसके बाद व्हाट्सएप नंबर से वर्षा बंजारे नामक महिला और टेलीग्राम पर @siddharthaaravind1 नामक यूजर ने उससे संपर्क किया। पहले कुछ टास्क देकर छोटे अमाउंट लौटाए गए ताकि विश्वास बनाया जा सके। फिर धीरे-धीरे बड़े अमाउंट जमा कराने के लिए कहा गया। युवती ने अलग-अलग किश्तों में अपने व अपनी मां के बैंक खातों से कुल 2,82,000 रुपये ट्रांसफर कर दिए। जब रकम वापस नहीं मिली और संपर्क टूट गया, तब उसे ठगी का एहसास हुआ। परिजनों को बताने के बाद उसने सकरी थाना में लिखित शिकायत दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 66D-LCG, 318(4)-BNS के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
तिफरा सेक्टर डी शराब दुकान के पास चाकूबाजी...वकील पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में सिम्स में भर्ती एसबीआई लाइफ की ‘बीमा की बात’ पहल शुरू, छत्तीसगढ़ के 33 जिलों में चलेगा जागरूकता अभियान, 2047 तक सभी ... बिलासपुर के लॉज में दुष्कर्म का आरोप...बीमा प्लान समझाने के बहाने युवती को ले गया कमरे में, आरोपी पर... मल्हार में बारिश-ठंड से बेहाल गौवंश... 7 की हालत गंभीर, अलाव जलाकर जिंदगी बचा रहे स्थानीय युवा, रतनपुर में दर्दनाक हादसा: खंभे से टकराई कार...चालक की मौत बिलासपुर: खजुरी नवागांव के बाद अब ग्राम बिनौरी में मुरुम का अवैध उत्खनन जोरों पर, खनिज माफियाओं के ह... ड्यूटी पर हिर्री थाना जा रहे पुलिसकर्मी की बाइक को माजदा ने मारी टक्कर...हादसे के बाद चालक वाहन समेत... बिलासपुर : 25 हजार की घूस लेते वीडियो हुआ था वायरल, पटवारी ऋषिपूरी गोस्वामी सस्पेंड, बिलासपुर: बेकाबू होकर खेत में घुसी स्कूल बस, 25 बच्चे थे सवार,एक बच्चे को गंभीर चोट, ड्राइवर की लापर... रेलवे स्टेशन पर गांजा तस्करी का भंडाफोड़..ट्रॉली बैग में छिपाकर ले जा रहा था 7.50 लाख रुपये का गांजा...