मस्तूरी

दुकान संचालक हुआ ठगी और चोरी का शिकार, ऑनलाइन पैसे कराए ट्रांसफर और दुकान से भी ले गए नगद…

उदय सिंह

मस्तूरी – थाना क्षेत्र के सुखरीपाली रलिया निवासी संतोष साहू की गाँव मे ही मोबाइल दुकान है, जहाँ 2 मार्च की सुबह दो व्यक्ति ईको कार से पहुँचे और दुकान संचालक को बताया कि उन्हें तत्काल दिल्ली पैसे भेजने है, आप अपने अकाउंट से 10 हजार ट्रांसफर कर देते हो तो मैं आपको नगद 10 हजार भुगतान कर दूंगा, जिस पर दुकान संचालक संतोष ने अपनी सहमति जताई और बताया कि उसके अकाउंट में केवल 9 हजार रुपए है, जिस पर दोनों अज्ञात व्यक्तियों ने 9 हजार ही ट्रांसफर करा लिया, फिर आर्टिफिशियल गहने परफ्यूम आदि समान निकाल कर दिखाने लगे, इसी दौरान उन्होंने परफ्यूम निकाल कर उसके ऊपर छिड़क दिया, जिससे वह बेहोश हो गया, जब उसे होश आया तो पाया कि उसके गल्ले में रखे नगदी 30 हजार रुपए गायब है, जिसके बाद वह समझ गया कि वह धोखाधड़ी और चोरी का शिकार हुआ है। मामले में पीड़ित संतोष साहू ने इसकी शिकायत मस्तूरी थाने में दर्ज कराई है।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत की महिला अतिरिक्त तहसीलदार से फोन पर अश्लील गाली-गलौज... CM हेल्पलाइन में शिकायत करने वाले ने ह... बिलासपुर: वाजपेयी चेम्बर के ग्राउंड फ्लोर में भीषण आग, धुएं और लपटों से मची अफरा-तफरी, सामान जलकर खा... चप्पल मांगने के बहाने पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ NDPS का आरोपी..थाने की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवा... संजू त्रिपाठी हत्याकांड में बड़ा उलटफेर: पुलिस के 22 आरोपी अदालत से बरी, चर्चित हत्याकांड में जांच औ... शेयर ट्रेडिंग में मोटे मुनाफे का लालच देकर 15.20 लाख की ऑनलाइन ठगी...एक को दिखाए 19.85 लाख तो दूसरे ... तिफरा सेक्टर डी शराब दुकान के पास चाकूबाजी...वकील पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में सिम्स में भर्ती एसबीआई लाइफ की ‘बीमा की बात’ पहल शुरू, छत्तीसगढ़ के 33 जिलों में चलेगा जागरूकता अभियान, 2047 तक सभी ... बिलासपुर के लॉज में दुष्कर्म का आरोप...बीमा प्लान समझाने के बहाने युवती को ले गया कमरे में, आरोपी पर... मल्हार में बारिश-ठंड से बेहाल गौवंश... 7 की हालत गंभीर, अलाव जलाकर जिंदगी बचा रहे स्थानीय युवा, रतनपुर में दर्दनाक हादसा: खंभे से टकराई कार...चालक की मौत