बिलासपुर

भीषण गर्मी में तालाब का पानी उपयोग के लायक नही, ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार….जनदर्शन में पहुँची आम जनता

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कलेक्टर सौरभ कुमार ने आज साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्र से आए लोगों की समस्याओं को सुना। उन्होंने एक-एक करके सभी के समस्याओं और आवश्यकताओं को गंभीरता से सुनकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक जांच कर निराकरण के निर्देश दिए। जनदर्शन में आए ग्रामीणों, किसानों, मजदूरों एवं शहरवासियों ने अपनी समस्या के संबंध में कलेक्टर से मुलाकात कर अपने-अपने आवेदन दिए। जनदर्शन में आए ग्राम पंचायत धनरास के ग्राामीणों ने बताया कि ग्राम करपिहा में एक ही ट्रांसफार्मर हैं, जहां आय दिन बिजली की समस्या रहती है। जिससे सिंचाई की समस्या के कारण वहां के किसानों के फसल को नुकसान हो रहा है। उन्होंने ग्राम पंचायत धनरास के आश्रित के ग्राम करपिहा में ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की। कलेक्टर ने इसके लिए विद्युत विभाग को कार्यवाही के लिए निर्देशित किया। कोटा ब्लाक के ग्राम पंचायत धनरास के सरपंच प्रदीप कुमार सिदार ने ग्राम करपिहा के नवीन उचित मूल्य दुकान संचालित करने की मांग करते हुए बताया कि ग्राम करपिहा के ग्रामीणों को राशन लेने के लिए लगभग 15 किलोमीटर दूर उचित मूल्य दुकान धनरास में जाना पड़ता है। इसलिए उन्होंने ग्रामीणों की मांग पर नवीन उचित मूल्य दुकान खोलने के लिए निवेदन किया। कलेक्टर ने खाद्य विभाग को आवश्यक कार्यवाही के लिए कहा।विकासखण्ड तखतपुर के ग्राम पंचायत पोड़ी के सरपंच नरेश कुमार ने ग्राम पंचायत के मुक्तिधाम में किये गये अवैध कब्जे के संबंध में कलेक्टर से मुलाकात कर बात की। कलेक्टर ने एसडीएम तखतपुर को इस समस्या के निराकरण करने के निर्देश दिए। अशोक नगर निवासी सोनी तिवारी ने स्वरोजगार हेतु गुमटी की मांग की। श्रीमती तिवारी ने बताया कि उनके दो बच्चे है, जिनके पालन-पोषण के लिए वह खुद का रोजगार करना चाहती है। गुमटी मिल जाने से उन्हें रोजगार करने में सहूलियत होगी। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी को इस मामले के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। मस्तूरी ब्लॉक के ग्राम पंचायत रिस्दा के ग्रामीणों ने तालाब की सफाई के संबंध में कलेक्टर को अपना आवेदन दिया। ग्रामीणों ने कलेक्टर को बताया कि ग्राम पंचायत में स्थित तालाब का पानी पूर्ण रूप से प्रदूषित हो गया है, जो कि नहाने योग्य भी नहीं है। गांव के लोगों को इससे गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है। कलेक्टर ने मामले को टीएल में पंजी करते हुए सीईओ जनपद पंचायत मस्तूरी को समस्या के समाधान हेतु निर्देश दिए।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- इंस्टाग्राम पर दोस्ती, यूएस मार्केट में ट्रेडिंग का झांसा... SECL के रिटायर्ड डिप्टी GM स... रातभर ड्यूटी के बाद सुबह मिली मौत की खबर! कुरेली सब-स्टेशन में करंट लगने से ऑपरेटर अमन साहू की दर्दन... सीपत की महिला अतिरिक्त तहसीलदार से फोन पर अश्लील गाली-गलौज... CM हेल्पलाइन में शिकायत करने वाले ने ह... बिलासपुर: वाजपेयी चेम्बर के ग्राउंड फ्लोर में भीषण आग, धुएं और लपटों से मची अफरा-तफरी, सामान जलकर खा... चप्पल मांगने के बहाने पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ NDPS का आरोपी..थाने की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवा... संजू त्रिपाठी हत्याकांड में बड़ा उलटफेर: पुलिस के 22 आरोपी अदालत से बरी, चर्चित हत्याकांड में जांच औ... शेयर ट्रेडिंग में मोटे मुनाफे का लालच देकर 15.20 लाख की ऑनलाइन ठगी...एक को दिखाए 19.85 लाख तो दूसरे ... तिफरा सेक्टर डी शराब दुकान के पास चाकूबाजी...वकील पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में सिम्स में भर्ती एसबीआई लाइफ की ‘बीमा की बात’ पहल शुरू, छत्तीसगढ़ के 33 जिलों में चलेगा जागरूकता अभियान, 2047 तक सभी ... बिलासपुर के लॉज में दुष्कर्म का आरोप...बीमा प्लान समझाने के बहाने युवती को ले गया कमरे में, आरोपी पर...