बिलासपुर

सड़क पर बर्थडे पार्टी: फिर 3 युवक और 1 युवती पर कार्रवाई…कार में केक काटकर छलका रहे थे जाम,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – शहर में एक बार फिर सार्वजनिक सड़क पर बर्थडे पार्टी मनाने का मामला सामने आया है। सकरी थाना पुलिस ने देर रात कार्रवाई करते हुए 3 युवकों और 1 युवती को पकड़कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है। पुलिस ने मौके से वाहन भी जब्त कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, 22 मार्च की रात पुलिस पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि समबलपुरी ओवरब्रिज के ऊपर कुछ युवक-युवती सड़क के बीचों-बीच कार खड़ी कर जन्मदिन मना रहे हैं।

सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची, जहां एक काले रंग की हुंडई वरना कार CG 07 BH 9996 सड़क पर खड़ी कर केक काटा जा रहा था और यातायात बाधित हो रहा था। पुलिस ने जब मौके पर जांच की तो पाया कि सभी लोग शराब के नशे में थे। कार के अंदर केक कटा हुआ मिला और आसपास जश्न का माहौल था। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम निहाल सांडिल्य, अतुल वर्मा, प्रियंशु चौरसिया और युवती आदिति भंडारी बताए। सभी की उम्र 19 से 22 वर्ष के बीच है और वे कोरबा व बिलासपुर के निवासी हैं।

पुलिस ने सभी का अल्कोहल टेस्ट कराया, जिसमें शराब सेवन की पुष्टि हुई। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185, बीएनएस की धारा 285 और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया। साथ ही यातायात बाधित करने और सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग मचाने के आरोप में वाहन जब्त कर लिया गया।

सकरी थाना पुलिस ने बताया कि इस तरह की हरकतें न केवल कानून का उल्लंघन हैं, बल्कि आम जनता की सुरक्षा के लिए भी खतरा बनती हैं। पुलिस ने युवाओं से अपील की है कि वे सार्वजनिक स्थानों पर इस प्रकार के आयोजन से बचें, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- श्मशान घाट में अघोरी की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल…तंत्र क्रिया के आरोप से मचा हड़कंप, ... बिलासपुर:- पचपेड़ी में रिश्तों का कत्ल! बाहर जाने से रोकती थी दादी, गुस्से में पोते ने लकड़ी के खुरे... जमीन गिरवी रखने के नाम पर धोखाधड़ी, डेढ़ लाख लेकर मुख्तियारनामा बनवाया और दूसरे को बेच दी एक एकड़ जम... पांच लाख का कर्ज चुकाया, फिर भी पैतृक जमीन पर नजर! सूदखोर प्रॉपर्टी डीलर की धमकी से दहशत में कोटवार,... तिफरा में मकान निर्माण के दौरान चोरी! ठेकेदार के घर से 4.34 लाख रुपये पार, दो युवकों पर FIR VIDEO अनोखा ठगी:- सिम्स में रिश्तेदार बनकर पहुंचा ठग, ब्लड दिलाने के नाम पर वसूले 1200 रुपए; मोबाइल ... रतनपुर में दर्दनाक हादसा: बकरियों के लिए चारा काट रहा 22 वर्षीय युवक आया 33 केवी लाइन की चपेट में, स... आधी रात घर में घुसा चोर, जागा मकान मालिक तो रॉड से किया हमला, खून से लथपथ अस्पताल में भर्ती! सिम्स अस्पताल से उपचार के दौरान घर भागा युवक, सुबह बिगड़ी तबीयत तो फिर पहुंचा अस्पताल, डॉक्टरों ने क... शुद्धता की पहचान, सेवा में तत्परता! छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर आकर्षक साज-सज्जा के साथ सजा पुलिस कल्य...