बिलासपुर

योग दिवस के पूर्व योगासनों का प्रशिक्षण और प्रचार प्रसार करने कार्यशाला का आयोजन….एनएसएस और जीजीयू का प्रयास

रमेश राजपूत

बिलासपुर – राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ, गुरु घासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर छत्तीसगढ़ की कला अध्ययनशाला इकाई और जीव विज्ञान अध्ययनशाला इकाई के संयुक्त तत्वावधान में सात दिवसीय योग कार्यशाला का आयोजन 1 से 7 मई 2022 तक किया जा रहा है। (सन्दर्भ क्षेत्रीय निदेशक राष्ट्रीय सेवा योजना,भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल द्वारा प्रेषित एक्शन प्लान) के तहत यह कार्यशाला आयोजित की जा रही है, जिसका उद्वेश्य है योग दिवस से पूर्व योगासनों का प्रशिक्षण और उनका प्रचार प्रसार करना।

3 मई 2022 दिन मंगलवार को योग कार्यशाला का तृतीय दिवस था। जिसमें राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवको और शिक्षकों ने 100 से भी अधिक संख्या में भागीदारी की। योग प्रशिक्षक डॉ. तिलकराज मीणा और उनके सहयोगियों के मार्गदर्शन में बैठ के करने वाले आसान (पश्चिमोत्तान आसन , वज्रासन, पद्मासन और बन्धोकोसन),खड़े होकर करने वाले आसन (ताड़ासन,वृक्षासन,त्रिकोणासन,पादहस्तासन, उत्कासन, गरुडासन,नटराज आसन और अर्धचक्रासन)लेट करने वाले आसन (भुजंगासन, ऊर्ध्व सर्वग़ासन, धुनुषांसन और उत्तानपादासन)

प्राणायाम ,अनुलोमविलोम, कपालभाति और भ्रामरी जैसे आसान कराए गए। इस कार्यशाला में NSS GGV के समन्वयक डॉ. दिलीप झा सर व सभी इकाइयों के कार्यक्रम अधिकारी उपस्थित रहे और योगाभ्यास किया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ रमेश कुमार गोहे के साथ इतनी शक्ति हमें देना दाता प्रार्थना को समवेत स्वर में सभी गाया गया और आज दूसरे दिन की योग कार्यशाला को सम्पन्न किया।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी:- पाराघाट क्षेत्र में किसानों की जमीन और पुनर्वास का मुद्दा गरमाया, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन पामगढ़:- उधारी के 2 हजार रुपये मांगने पर विवाद... युवक की हत्या, रायपुर के नशा मुक्ति केंद्र से आरोप... बलौदा में लाखों की चोरी का खुलासा: CCTV और साइबर सेल ने खोला राज, सोनार समेत 4 गिरफ्तार बिलासपुर में अवैध कबाड़ कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, सिरगिट्टी-चकरभाठा में 15 संचालकों पर कार्रवाई लव-कुश जन्मोत्सव पर कुशवाहा समाज को विकास की नई सौगात, संस्कृति मंच और बाउंड्रीवॉल का भूमि पूजन, विध... रात्रि सरप्राइज चेकिंग में सिरगिट्टी पुलिस की बड़ी कार्रवाई.... तलवार-चाकू के साथ 6 बदमाश गिरफ्तार बुधवारी बाजार में सरेआम गुंडागर्दी! सामान खरीदने गए युवक को घेरकर पीटा, धारदार हथियार से जांघ पर वार... बिलासपुर: महमंद में पुरानी रंजिश बनी खौफनाक... नाबालिगों से मारपीट कर धारदार हथियार से हमला, बिलासपुर : बिरयानी सेंटर के पास शुरू हुआ था विवाद…फिर दो गुटों में हुआ पथराव, 11 आरोपी गिरफ्तार, बाक... VIDEO:- बिलासपुर में बिजली टावर पर चढ़ा युवक, भाई से विवाद के बाद मचा हड़कंप, दो घंटे चला हाईवोल्टेज...