दुर्घटनामस्तूरी

काम पर जा रहे ग्रामीण को क्या पता था कि रास्ते में मौत से हो जायेगी मुलाकात

उदय सिंह

मंगलवार की सुबह सुबह काम पर जा रहे एक ग्रामीण की सड़क हादसे में जान चली गई। हर दिन की तरह ग्राम पंचायत सरगवा में रहने वाला सोनू टंडन अपने घर से मोटरसाइकिल पर सवार होकर सीपत एनटीपीसी काम पर जा रहा था। अभी वह जयरामनगर मोड़ नेशनल हाईवे में पहुंचा ही था कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार हाईवा उसे ठोकर मारते हुए निकल गई ।

इस भयानक हादसे में सोनू की मौके पर ही मौत हो गई। सुबह-सुबह हुए इस सड़क हादसे से गुस्साए लोगों ने यहां इसके बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्काजाम कर दिया। चक्का जाम की खबर पाकर मस्तूरी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची, लेकिन ग्रामीणों के आगे पुलिस बेबस नजर आई। यहां के लोगों ने लाश को सड़क के बीच में रखकर चक्का जाम करते हुए शासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और यहां व्यवस्था बहाली की मांग की।

साथ ही मृतक के लिए मुआवजे की भी मांग की गई। खबर लिखे जाने तक मौके पर कोई भी जिम्मेदार अधिकारी नहीं पहुंचा था। हादसे के दौरान मृतक सोनू ने हेलमेट भी पहना था लेकिन हादसे के बाद हेलमेट छिटक कर दूर जा गिरा और हेलमेट भी उसकी जान नहीं बचा पाई

error: Content is protected !!
Letest
ओडिशा से बिलासपुर तक गांजे का बड़ा नेटवर्क बेनकाब! मस्तूरी जयरामनगर में 13 किलो गांजे के साथ एक महिल... महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या, दो गिरफ्तार... तीसरा आरोपी फरार देवरी चिचोली हादसा: हसदेव नदी ने बुझा दिए तीन घरों के चिराग, दो दिन के रेस्क्यू के बाद तीनों छात्रों... बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने पर मचा बवाल.. वायरल वीडियो ने खोली स्कूल की संवेदनहीनता, मस्तूरी के... सीपत नहर रोड पर बदमाशों का आतंक! पहले लूट की कोशिश, फिर सुनसान रास्ते में घेरकर चाकू से हमला, पीठ मे... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेकाबू हुआ युवक, मजदूर पर धारदार हथियार से हमला, कलाई-कोहनी और पीठ पर आ... फेसबुक लिंक से आया SBI YONO ऐप... डाउनलोड करने की कोशिश में उड़ गए 6 लाख, पुलिस की सतर्कता और समझाइश... छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल,